Bandhavgarh Park: टुरिस्ट के सामने ही बाघ ने किया हिरण का शिकार, वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे
वायरल वीडियो काफी पुराना है। 22 मार्च को कुछ पर्यटक जंगल सफारी की सैर पर गए थे। इस दौरान उन्होंने बाघ को हिरण का शिकार करते हुए देखा था और इस नजारे को कैमरे में कैद किया था। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Bandhavgarh National Park Viral Video: उमरिया जिले का बांधवगढ़ नेशनल पार्क पार्क अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए विश्व विख्यात है। हर साल हजारों की संख्या में यहां पर्यटक प्रकृति का आनंद लेने और पार्क में रहने वाले जानवरों को देखने के लिए आते हैं। कई बार पर्यटक निराश होते हैं लेकिन कई सैलानियों को कुदरत के कुछ ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि वो उनके लिए जीवनभर के लिए याददाश्त बन जाता है।
Recommended Video
ऐसा ही बांधवगढ़ नेशनल पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल बांधवगढ़ नेशनल पार्क में घूमने पहुंचे कुछ पर्यटकों के सामने ही एक बाघ ने शिकार किया। इस बीच पर्यटक डरे भी, और रोमांच का अनुभव भी किया।
वीडियो में बांधवगढ़ नेशनल पार्क के अंदर जिप्सी में घूम रहे पर्यटक दिखाई दे रहे हैं। सभी प्रकृति के नजारे अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं लेकिन अचानक उनके सामने एक बाघ आता दिखाई दे रहा है। पर्यटकों की गाड़ी रूक जाती है और बाघ अपने अंदाज में अपने शिकार को जबड़ों में दबोचे आगे बढ़ जाता है।
दरअसल बाघ ने हिरन का शिकार किया था और वो उसे अपने मजबूत जबड़ों में दबोचकर ले जा रहा था। वीडियो में पर्यटकों में डर, रोमांच और कुदरत के रोचक नजारे एकसाथ साफ देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications