MP Election 2023: उमरिया में वोटिंग शुरू होते ही बिजली कर्मचारी को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में तोड़ा दम
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के उमरिया में चुनावी ड्यूटी कर रहे एक बिजली कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में पदस्थ कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के दौरान उमरिया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज आए हुए थे।
यहां पर कर्मचारी रमेश सिंह 50 वर्षीय निवासी मलियागुडा की तबियत बिगड गई। उन्हें जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। उपचार के समय कर्मचारी की मौत हो गई।

जिला अस्पताल सिविल सर्जन केसी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका इलाज किया जा रहा था। उपचार के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।
जानकारी अनुसार रमेश सिंह संजय गांधी ताप विद्युत गृह में कार्यरत थे। 16 नवम्बर की सुबह चुनाव में ड्यूटी लगने की वजह से पॉलीटेकनिक कालेज पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया था।
उस समय उन्हें तेज मिर्गी के झटके आ रहे थे। इसके साथ ही मृतक कर्मचारी जॉन्डिस की बीमारी से भी पीड़ित था। आज पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जिले में शुक्रवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। मानपुर और बांधवगढ़ दोनों ही विधानसभा में मतदाता उत्साह के साथ वोटिंग करने केंद्र पहुंचे। जिले में 78.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। बांधवगढ़ विधानसभा में 79.33 और मानपुर विधानसभा में 77.16 प्रतिशत मतदान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications