MP News : न्यू ईयर मनाने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोकी थी कार
महाराष्ट्र पासिंग एक लक्जरी कार को शहपुरा पुलिस ने रोका। जिसकी आगे की सीट में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी बैठे हुए थे। इसके बाद पुलिसकर्मी ने फिल्म अभिनेता को एक सेल्फी के लिए मनाया।

Bandhavgarh Tiger Reserve : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी न्यू ईयर मनाने के लिए विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व पहुंचे हैं। सुनील शेट्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ गई। इससे पहले डिंडोरी के शहपुरा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने सुनील शेट्टी की लग्जरी कार रोक ली। तब पुलिसकर्मी की आंखें फटी की फटी रह गई थी, फिर बड़ी संख्या में लोग सेल्फी लेने पहुंच गए।
Recommended Video
जब डिंडोरी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को अभिनेता सुनील शेट्टी लग्जरी कार में दिखे तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। फिर एक-एक सेल्फी लेने पुलिसकर्मी सहित चाहने वालों की भीड़ लग गई। दरअसल शहपुरा पुलिस शाम को अपने थाना एरिया में उमरिया मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र पासिंग की एक लक्जरी कार को रोका, तो आगे की सीट में अभिनेता सुनील शेट्टी बैठे हुए थे.
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस वालों ने सम्मानपूर्व बॉलीवुड हीरो को एक सेल्फी के लिए मनाया और अपनी दिली मुराद पूरी की। शहपुरा नगर के लोगों की नजर जैसे ही फ़िल्म अभिनेता पर पड़ी तो सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी शहपुरा नगर के नागरिकों के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के लिए रवाना हुए।
दरअसल, नया साल 2023 में देश-विदेश से लोग सैलानी स्थलों पर पहुंच रहे हैं. उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बॉलीवुड हीरो हीरोइन की पहली पसंद बन गया है। बांधवगढ़ में पर्यटक न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए उमड़ पड़े हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी के आने के बाद बांधवगढ़ के बाघ टोला रिजॉर्ट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों और प्राकृतिक सुंदरता को निहारने पहुंचे हैं। टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के 3 गेट और बफर एरिया के गेटों के साथ नाइट सफारी की भी बुकिंग हाउसफुल चाल रही है। कांउटर से मिलने वाली टिकट के लिए भी सैलानी जुगाड़ में जुटे रहते हैं। सैलानी भी बाघ, वन्य प्राणी और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications