Bandhavgarh : फीमेल शावक के साथ जंगल घूमती नजर आई डॉटी बाघिन, देखकर रोमांचित हुए पर्यटक
Bandhavgarh Tiger Reserve : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में देश और विदेश से सैलानी वन्य प्राणियों के दीदार के लिए आते हैं। वह यहां बाघ, बाघिन और शावकों को देखने के लिए पहुंचते हैं। यहां से 1 वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें की टाइगर रिजर्व की मशहूर बाघिन डॉटी अपनी फीमेल शावक के साथ जंगल के शहर में जाति दिख रही है। पर्यटकों ने रोमांचित नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
Recommended Video

टाइगर रिजर्व की फेमस बाघिन डॉटी अपनी मां से 15-16 महीने में ही दूर रहने लगी थी। वह इस दौरान खुद से ही अपने लिए शिकार करने लगी थी। उसने अपनी अलग टैरिटरी भी बना ली थी। डॉटी बाघिन सैलानियों से फ्रेंडली है। डॉटी बाघिन के लेफ्ट आंख के ऊपर डी का निशान उभरा हुआ है, इसलिए इसके चहेतों ने डॉटी नाम रखा। डॉटी पकिहा बाघिन के तीसरे लेटर की बच्ची है। नाम ज्यादा कैची होने के कारण सैलानी भी इसे भूल नहीं पाते और हमेशा याद रखते हैं। डॉटी बाघिन अक्सर मगधी रेंज में दिखाई देती है।












Click it and Unblock the Notifications