Bandhavgarh : शावकों के साथ धमोखर गेट में अठखेलियां करती दिखी बफर फीमेल बाघिन, टूरिस्ट हुए रोमांचित
Bandhavgarh Tiger Reserve : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर गेट में मंगलवार को बफर फीमेल बाघिन अपने शावकों के साथ रोड में अठखेलियां करते हुए पर्यटकों को नजर आई। रोड पर बाघिन को अपने शावकों के साथ देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। दीपावली पर पहुंचे पर्यटकों के लिए बफर फीमेल बाघिन का दिखना मानो कोई दीवाली तोहफा से कम नहीं है। पर्यटकों को अलग अलग अंदाज में यहां के बाघ नजर आ रहे हैं।

दीपावली पर सैलानियों को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर गेट में सफारी के लिए गए हुए थे। जंगल में बाघिन बफर फीमेल अपने शावकों के साथ दिख गई। पर्यटक बाघिन और शावकों को देख रोमांचित हो गए और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
धमोखर के जंगलों में बाघिन बफर फीमेल अपने शावकों के साथ जंगल में घूम रही थी और रोड में अठखेलियां कर रहे थे। सैलानियों की नजर बाघिन पर पड़ गई और पर्यटकों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। सफारी में गए हुए सैलानियों बाघिन और शावकों को देखने के बाद खुश दिखे।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार बाघ दिखाई दे ही जाते है। सैलानियों तो ठीक ग्रामीणों को भी आते-जाते टाइगर रिजर्व में या रास्तों में बाघिन बाघ दिख जाते हैं। लेकिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आए हुए पर्यटक बाघ को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। जब बाघिन और शावक एक साथ दिख जाए। सैलानियों का उत्साह तो देखते ही बनता है। ऐसा ही कुछ खितौली क्षेत्र जोन में दिखा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में बाघिन तारा अपने शावको के साथ पर्यटकों की जिप्सी के सामने आ गई। शावकों की चहल कदमी और बाघिन को देख पर्यटक उत्साहित हो गए। उन्होंने अपने मोबाइल के वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। खितौली जोन में बाघिन और शावकों को देखने के बाद पर्यटक रोमांचित नजर आए। इस लिंक के माध्यम से आगे खबर पढ़ें- यह भी पढ़ें- Bandhavgarh Tiger Reserve: शावकों के साथ दिखी बाघिन तारा, रोमांचित हुए जंगल सफारी कर रहे पर्यटक












Click it and Unblock the Notifications