Video viral: Mahakal दरबार में महिला का रौद्र रूप, जल चढ़ाते ही शांत हुआ गुस्सा

उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आई एक महिला बैरिकेडिंग कूदकर गणेश मंडपम से नंदीहाल में प्रवेश कर गई। इतना ही नहीं यह महिला सीधे गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकालेश्वर को जल अर्पित करने की बात पर अड़ गई।

ujjain

Recommended Video

    उज्जैन: आखिर क्यों महाकाल मंदिर में महिला ने जमकर किया हंगामा

    धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए लगातार भक्तों की भारी संख्या मंदिर परिसर में नजर आ रही है। वहीं हाल ही में महाकाल दरबार में एक ऐसा घटनाक्रम घटित हुआ, जिसे देख सभी हैरान रह गए। दरअसल, यहां महाकाल दर्शन करने आई एक महिला बैरिकेडिंग कूदकर गणेश मंडपम से नंदीहाल में प्रवेश कर गई। इतना ही नहीं यह महिला सीधे गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकालेश्वर को जल अर्पित करने की बात पर अड़ गई। वहीं सुरक्षाकर्मियों द्वारा महिला को गर्भ गृह में पहुंचाया गया, और फिर महिला ने भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। इस पूरे घटनाक्रम को देख मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु हैरान नजर आए।

    कुछ ऐसा है पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक अज्ञात महिला भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने मंदिर आई थी, जहां गणेश मंडपम पहुंचते ही महिला ने भगवान महाकाल के गर्भ गृह में जाने की इच्छा जताई। मंदिर व्यवस्थाओं के अनुरूप सुरक्षाकर्मियों ने महिला को गर्भ गृह में जाने से रोका तो महिला गुस्सा हो गई जिसके बाद महिला ने मंदिर में जमकर हंगामा किया, और गणेश मंडपम में लगी बेरिकेडिंग को कूदकर नंदी हाल में प्रवेश कर लिया। इतना ही नहीं जब गर्भ गृह के द्वार पर सुरक्षाकर्मियों ने महिला को रोका तो वह महिला गर्भ गृह में जाने की जिद पर अड़ गई जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला के ना मानने पर सुरक्षाकर्मियों ने महिला को गर्भ गृह में प्रवेश दे दिया, जिसके बाद महिला ने भगवान महाकालेश्वर को जल अर्पित किया। जल अर्पित करने के बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ, और महिला मंदिर परिसर से बाहर चली गई।

    जांच में जुटी मंदिर समिति

    बुजुर्ग महिला के हंगामे के बाद मंदिर समिति जांच में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां इस बात का पता लगाया जा रहा है कि महिला कहां से आई थी, और यह महिला कौन थी?, इतना ही नहीं मंदिर समिति इस बात का भी पता लगा रही है कि, महिला ने 250 की रसीद लेकर दर्शन किए थे, या फिर निशुल्क दर्शनार्थियों की लाइन में लगकर महिला ने मंदिर में प्रवेश किया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो महाकाल मंदिर परिसर में हुए हाई वोल्टेज हंगामे के बाद श्रद्धालु जहां हैरान नजर आए तो वहीं सुरक्षाकर्मियों ने भी महिला को समझाने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन बावजूद इसके महिला ने किसी के बात मानते हुए मंदिर के नियम तोड़े और गर्भ गृह में जाकर भगवान को जल अर्पित कर दिया।

    ये भी पढ़े- Ujjain: वाटर स्क्रीन शो से लेकर सबसे बड़ी भोजनशाला तक, Mahakal lok के दूसरे चरण में क्या है खास जानिए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+