Ujjain News: क्या सीएम मोहन यादव तोड़ेंगे मिथक ? उज्जैन में रात्रि कर सकते है विश्राम, जानिए पूरी खबर

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे से ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या किसी मुख्यमंत्री का उज्जैन में रात में न रुकने का मिथक वे तोड़ेंगे। दरअसल, उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गृह जिला और उनका घर भी यही है। ऐसे में उनके रुकने की संभावना बढ़ जाती है।

बता दे यह कयास उनके कार्यक्रम को देखते हुए लगाए जा रहे हैं अभी तक यह परंपरा रही है कि महाकालेश्वर की नगरी में कोई मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम नहीं करता है लेकिन जिला सत्कार अधिकारी उज्जैन द्वारा जारी किए गए मुख्यमंत्री यादव के कार्यक्रम के मुताबिक वे 16 दिसंबर यानी शनिवार को 14.45 यानी दोपहर 2 बजे के 45 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

Will MP CM Mohan Yadav break the myth? chief minister can rest for the night in Ujjain

इसके बाद 17 दिसंबर यानी रविवार को 13.25 यानी दोपहर 1.25 बजे उज्जैन से रानीपुर (कूनो) के लिए रवाना होंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वे रात्रि विश्राम उज्जैन में करेंगे। क्योंकि तय कार्यक्रम में उनके कहीं और जाने का विवरण नहीं है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन में विकसित भारत संकल्प यात्रा रवाना करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधानसभा सत्र के दौरान भी क्या टूटेगा कैबिनेट विस्तार का मिथक ?

वही इस बात को भी लेकर चर्चा की जा रही है कि मध्य प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार विधानसभा सत्र के दौरान हो सकता है अब तक कभी भी विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। कैबिनेट मंत्रियों के चयन को लेकर भोपाल से दिल्ली तक चर्चाएं जोरों से चल रही हैं। जानकारी के अनुसार सीएम मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा कल दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात में संभावित मंत्रियों को लेकर चर्चा हो इस मुलाकात में संभावित मंत्रियों को लेकर चर्चा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+