Ujjain news: बारिश से राहत के बाद कम हुआ क्षिप्रा नदी का जलस्तर, पानी में डूबे मंदिरों की होगी साफ-सफाई
धार्मिक नगरी उज्जैन में लगातार हुई बारिश के बाद अब शिप्रा नदी का जल स्तर कम हो गया है, लेकिन नदी तट के पास के मंदिर अभी भी पानी में आधे डूबे हुए हैं। एक पुजारी का कहना है कि, जल स्तर शनिवार की तुलना में लगभग आधा हो गया है। रामघाट पर फिलहाल काफी पानी और कीचड़ है, सफाई कराई जाएगी।
उज्जैन में हुई बारिश के चलते क्षिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता नजर आया था, जिसके चलते नदी के घाट पर स्थित मंदिर जलमग्न हो गए थे। वहीं अब क्षिप्रा नदी का जलस्तर कम हो रहा है, जिसके पानी अब नदी में डूबे मंदिर फिर से नजर आने लगे हैं।

घाट पर चलेगा स्वच्छता अभियान
उज्जैन में हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे, जहां बड़नगर के पास ग्रामीण इलाके में गर्भवती महिला और उसके परिवार का रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली गई थी। वहीं अब मौसम साफ हो रहा है। दो दिनों तक हुई बारिश को देखते हुए प्रशासन की ओर से सोमवार को भी स्कूलों की छुट्टी रखी गई है, जिसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं। वहीं अब क्षिप्रा नदी का जलस्तर कम होने के बाद घाटों पर सफाई को लेकर अभियान शुरू होगा, जहां घाटों पर साफ-सफाई कर फिर से उन्हें व्यवस्थित किया जाएगा।
प्रशासन में संभाली व्यवस्था
उज्जैन में लगातार हुई बारिश से बिगड़े हालातों को सुधारने के लिए प्रशासन की टीम भी मैदान पर नजर आ रही है, जहां लगातार प्रशासनिक अधिकारी अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर हालातों का जायजा ले रहे हैं, तो वहीं जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर जनता का हाल जा रहे हैं। इधर, बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अलग-अलग सामाजिक संस्थाएं भी आगे आई है, तो वहीं महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अब संभावना जताई जा रही है कि, जल्द मौसम साफ होगा, और नदी का जलस्तर कम होगा।
ये भी पढ़े- MP Weather News: इंदौर और उज्जैन में बाढ़ जैसे हालात, 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications