बेकाबू गाय ने युवती पर किया हमला, सड़क पर पटककर पैरों से कुचला, देखें हैरान कर देने वाला VIDEO

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक गाय द्वारा युवती पर हमला किए जाने का वीडियो सामने आया है। युवती की जान पर बन आई है। वह​ जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। गाय इस कदर बेकाबू हुई कि पहले उसने सिर की मारकर युवती को सड़क पर नीचे गिरा दिया। फिर उसे पैरों से कुचल दिया। यह पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने भी घटना का वीडियो देखा। उसकी रूह कांप उठी। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

उज्जैन के बहादुरगंज में गाय का हमला

उज्जैन के बहादुरगंज में गाय का हमला

जानकारी के अनुसार उज्जैन के बहादुरगंज क्षेत्र के रामविलास चाल में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ललिता युवती पानी भरने के लिए अपने घर से निकली थी। रास्ते में उसी वक्त एक गाय आ गई। गाय अचानक बेकाबू हो गई और ललिता पर हमला कर दिया।

लोगों के समझ नहीं आया माजरा

लोगों के समझ नहीं आया माजरा

गाय उस पर सिंग और पैरों से हमला करती रही। गाय के हमले करने के तरीके से ऐसा दिखाई दे रहा था जैसे की गाय युवती से गुस्सा हो और गुस्से में हमला कर रही हो। इस बीच कई लोग उसे बचाने के लिए भी आए, लेकिन वे नाकाम रहे। लोगों के समझ ही नहीं आया आखिर गाय के इस कदर बेकाबू होने की वजह क्या थी।

पानी फेंकने का भी असर नहीं

पानी फेंकने का भी असर नहीं

कई लोगों ने गाय पर पानी फेंका और अन्य तरीकों से उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक ललिता गंभीर रूप से घायल हो गई। ललिता के सिर में गंभीर चोंटे आई हैं। फिलहाल ललिता को उज्जैन के जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

साइकिल की मारी फिर भी नहीं मानी

साइकिल की मारी फिर भी नहीं मानी

ललिता साइकिल लेकर पानी लेने जा रही थी। बेकाबू गाय को देखते ही उसने साइकिल सड़क पर पटकी दी और बेचने के लिए भागी, मगर गाय उसकी पीछे आ गई और हमला कर दिया। लोगों ने ललि​ता की साइकिल उठाकर गाय के मारी फिर भी वो नहीं रुकी और हमला करती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+