Ujjain उत्तर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके विवेक यादव ने थामा AAP का दामन, कांग्रेस को लगा झटका
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
कांग्रेस ने वर्तमान समय में माया राजेश त्रिवेदी को उज्जैन उत्तर का प्रत्याशी बनाया है। माया त्रिवेदी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ चुकी है। वहीं अब साल 2013 में उज्जैन उत्तर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके विक्की यादव ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
दिल्ली में राज्यसभा सदस्य और आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने यादव को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई है। वहीं अब संभावना जताई जा रही है की यादव आगामी चुनाव में आप से चुनाव लड़ सकते हैं।

विक्की यादव ने आप का दामन थामा
कांग्रेस के कद्दावर नेता विवेक उर्फ विक्की यादव ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। दिल्ली में राज्यसभा सदस्य और आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने यादव को आप की सदस्यता दिलाई है। यादव, साल 2013 में उज्जैन उत्तर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। उज्जैन उत्तर विधानसभा से कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं देने से विवेक उर्फ विक्की यादव नाराज हैं।कांग्रेस ने वर्तमान समय में माया राजेश त्रिवेदी को उज्जैन उत्तर का प्रत्याशी बनाया है। माया त्रिवेदी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ चुकी है।
उज्जैन से इन्हें बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस की 144 नाम की पहली सूची में उज्जैन जिले की 7 विधानसभा में से 5 विधानसभा के लिए प्रत्याशी घोषित हुए जिनमें उज्जैन उत्तर विधानसभा से माया त्रिवेदी, उज्जैन की तराना विधानसभा से महेश परमार, उज्जैन की नागदा खाचरोद विधानसभा से दिलीप सिंह गुर्जर, उज्जैन की महिदपुर विधानसभा से दिनेश जैन बॉस, उज्जैन की घटिया विधानसभा से रामलाल मालवीय को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, उज्जैन से इन्हें मिला टिकट


Click it and Unblock the Notifications
