MP में विकास पर्व, CM Shivraj ने नया जिला बनने वाले नागदा को दी करोड़ों की सौगात

धार्मिक नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागदा में विकास पर्व एवं हितग्राही सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिये 261.14 करोड़ के 184 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास रिमोट का बटन दबाकर किया। इसमें 86 कार्यों का जिनकी लागत 168.52 करोड़ रु. है, का भूमि पूजन किया गया तथा 98 निर्माण कार्य, जिनकी लागत 92.62 करोड़ रु. है, का लोकार्पण किया गया।

विकास पर्व एवं हितग्राही सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 92.62 करोड़ रुपये के 98 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ सेंटर, सीएचओ क्वाटर की बाउंड्री वाल एवं अन्य कार्य तथा सिविल अस्पताल खाचरौद में 10 बिस्तरीय आईसीयू का लोकार्पण हुआ। इन सभी कार्यों की लागत 3.05 करोड़ है।

Ujjain

दो पुलों का लोकार्पण किया गया

लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के द्वारा 28.10 करोड़ रुपये की लागत के दो पुलों का लोकार्पण किया गया। इनमें एक पुल बिरलाग्राम से भीकमपुर मार्ग होते हुए ग्राम नायन के पास चंबल नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण तथा नागदा-रतलाम रेलखण्ड की 681/20-12 में रेलवे समपार पर समपार क्रमांक 98 पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है। जल संसाधन विभाग द्वारा 5.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बागेड़ी बैराज एवं पाड़सुत्या बैराज का लोकार्पण किया गया । लोक निर्माण विभाग द्वारा 20.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नौ सड़कों का लोकार्पण किया गया। इसमें चांदवासला से निवाड़ी मार्ग, बंजारी से मीण मार्ग, रिगन्या से बोरदिया, बनवाड़ा रोड से किलोड़िया, रतन्याखेड़ी पहुंच मार्ग, रूपेटा पहुंच मार्ग, लसुड़ावन पहुंच मार्ग, चापाखेड़ा पहुंच मार्ग तथा नागदा रिंग रोड पहुंच मार्ग शामिल है।

इन कार्यों का किया लोकार्पण

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत 7.94 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ग्राम बाचाखेड़ी, निमाड़ी, श्रीबच्छ, सिपरदा, जलवास, भीकमपुर, कमठाना, मीण, फर्नाखेड़ी, पाड़सुत्या व नावटिया की नल जल योजनाओं का लोकार्पण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा क्षेत्र के 51 ग्रामों में 2.02 करोड़ रुपये के विभिन्न ग्रामीण सीसी रोड, नाली निर्माण, कूप निर्माण आदि कार्यों का लोकार्पण किया। नगर पालिका नागदा में 17 निर्माण कार्यों, जिनकी लागत 21.45 करोड़ रुपये है, जिसमें विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, पानी की टंकी का निर्माण, सम्पवेल का निर्माण, स्वागत द्वार का निर्माण आदि कार्य हैं, का लोकार्पण किया गया। इसी तरह नागदा के नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय भवन, जिसकी लागत 3.81 करोड़ रुपये है, का भी लोकार्पण किया गया।

ये भी पढ़े- Nagda बनेगा MP का 54 वां जिला, इन तहसीलों को किया जाएगा शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+