Mandsaur news: विकास पर्व के दौरान मंत्री हरदीप सिंह डंग ने दी सौगात, जनता ने कही ये बात
विकास पर्व के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग म.प्र. शासन के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 40 करोड़ 01 लाख 92 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। ग्राम सालरी में 1 करोड़ 22 लाख 93 हजार से निर्मित सालरी से नई आबादी सड़क मार्ग का लोकार्पण किया।
ग्राम चंदवासा का खेड़ा में 2 करोड़ 90 लाख 51 हजार की लागत से निर्मित चंदवासा से चंदवासा खेड़ा सड़क मार्ग का लोकार्पण किया। ग्राम खेरखेड़ी में 2 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपए की लागत से निर्मित खेरखेड़ी से बोरखेड़ी रेडका मार्ग का भूमि पूजन किया। ग्राम चंदवासा में 33 करोड़ 14 लाख 9 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीएम राइज स्कूल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

मंत्री डंग ने कही ये बात
मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा की, विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है। विकासपर्व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हुए जन कल्याण और खुशहाली का पर्व है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में पूरा मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि पहले समय में पूरे प्रदेश का बजट बहुत कम हुआ करता था। अब की सरकारों ने जनता के कल्याण और विकास के लिये बढ़ाकर अरबों रूपये का बजट किया है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदली है। लोगों की आय भी बढ़ी है। मध्यप्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय पहले की तुलना में काफी आगे तक पहुंच चुकी है। यह सब आगे लगातार विकास के कारण हुआ है।
मंत्री सिसोदिया ने किया भूमिपूजन
विकास पर्व के तहत मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने नगरी में नगरी से कचनारा मार्ग का भूमिपूजन, ग्राम चोसला में चोसला से रामनगर तक मार्क का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नानालाल अटोलिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। विकास पर्व के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग म.प्र. शासन के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम सालरी में 1 करोड़ 22 लाख 93 हजार से निर्मित सालरी से नई आबादी सड़क मार्ग का लोकार्पण एवं ग्राम चंदवासा का खेड़ा में 2 करोड़ 90 लाख 51 हजार की लागत से निर्मित चंदवासा से चंदवासा खेड़ा सड़क मार्ग का लोकार्पण किया।
ये भी पढ़े- Indore news: भारी बारिश के चलते हुआ जलजमाव, मंत्री तुलसी सिलावट ने लिया जायजा












Click it and Unblock the Notifications