MP News: इस मेले में बेहद सस्ती मिल रही कार, RTO दे रहा TAX पर बंपर छूट

उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेले का उज्जैन जिले में वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। व्यापार मेला 1 मार्च से 9 अप्रैल तक दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर पालिका एवं संबंधित विभागों द्वारा मेले को भव्य रूप दिया गया है। जिसमें आकर्षक ढंग से बड़े ब्रांड्स की गाड़ियों से लेकर विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाएं गए हैं।

मेला का मुख्य आकर्षण नये गैर परिवहन वाहनों (मोटरसायकिल, कार, ओमनी) तथा हल्के परिवहन वाहनों की खरीदी पर आरटीओ द्वारा वाहनों के जीवनकाल मोटरयान कर की दर पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

Ujjain

अब तक बिके इतने वाहन

उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विक्रमोत्सव व्यापार मेले का सफल संचालन हो रहा है। कलेक्टर द्वारा समय-समय पर स्वयं मेले का अवलोकन भी किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष मालवीय द्वारा जानकारी दी गई कि व्यापार मेले में यह छूट आगामी 9 अप्रैल तक प्रदाय की जायेगी।विक्रमोत्सव व्यापार मेले में इससे काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। साथ ही वाहनों की खरीदी में मिली छूट का लाभ ले रहें है। शनिवार को शाम 6 बजे तक व्यापार मेले में 14 मोटर सायकिल, 6 कार विक्रित किये जा चुके हैं।

विभिन्न आयोजन संपन्न होंगे

विक्रमोत्सव का आयोजन 1 मार्च को होगा, 9 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे, 8 मार्च को हेमा मालिनी द्वारा शिव पर केन्रि जत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी, एक अप्रैल से 6 अप्रैल तक पौराणिक फिल्मों का अन्तर्राष्रीकाय महोत्सव भी आयोजित होगा, विक्रमोत्सव में पश्चिम बंगाल का पुरलिया छाऊ नृत्य व म.प्र. के गोण्ड ठाट्या नृत्य की प्रस्तुति होगी, दर्शक भक्ति गायन से लेकर वेद अंताक्षरी का भी आनन्द ले सकेंगे, गुड़ी पड़वा पर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में रामघाट पर 25 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी, अबकी बार कुछ ऐसी रहेंगी व्यवस्थाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+