अजीब शिकायत : गृह मंत्री को लिखा-'साहब दो क्वार्टर से भी नहीं चढ़ा नशा, ठेकेदार पर कार्रवाई करो'
उज्जैन, 7 मई। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शराब ने अजीब शिकायत की है। वो भी सीधे गृह मंत्री और आबकारी विभाग से। पुलिस थाना पहुंचकर गृह मंत्री के नाम लिखित में दी गई यह शिकायत पूरे उज्जैन में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार आर्य समाज मार्ग बहादुरगंज निवासी लोकेंद्र सेठिया 12 अप्रैल को आबकारी पुलिस थाना पहुंचा और बोला कि उसने शराब के दो क्वार्टर पीए हैं, मगर उसे जरा भी नशा नहीं हुआ। उसने ठेकेदार पर क्वार्टर में शराब की जगह पानी मिलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लोकेंद्र ने न केवल लिखित आवेदन दिया, बल्कि साक्ष्य के लिए शराब के दो क्वार्टर भी जमा किए और एक्साइज अधिकारियों से कहा कि अगर उनको उसकी बात पर यकीन नहीं है तो दो एक्स्ट्रा क्वार्टर खरीदकर जांच करवाकर देख सकते हैं। ठेकेदार द्वारा की गई इस धोखाधड़ी को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उसने शिकायत पर 6 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो अब उसने कंज्यूमर फोरम में जाने की बात कही है। कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई इसलिए चाहता हूं, ताकि शराबियों के साथ न्याय हो सके।












Click it and Unblock the Notifications