Ujjain News: 'पापा मुझे स्कॉर्पियो चाहिए', बाप ने बेटे की नहीं पूरी की जिद्द तो उठाया ऐसा कदम....
Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर लोग आने वाली पीढ़ी के जिद के बारे में विचार करने लगेंगे। दरअसल एक बच्चे ने अपने पिता से स्कॉर्पियो की डिमांड की थी जिसे पिता ने पूरा करने से मना कर दिया। फिर क्या होना था नाराज बच्चों ने एक ऐसा कदम उठा लिया जिससे आज पूरे परिवार को पछताना पड़ रहा है।
दरअसल सोडंग गांव में स्कॉर्पियो ना दिलाने पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन, युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसके कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी मुताबिक भैरवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सोडंग गांव में रहने वाला 19 साल का अभिषेक पिता धर्मेंद्र आंजना नई स्कॉर्पियो का दीवाना था। उसके पिता धर्मेद्र ने कुछ माह पहले ही उसे लगभग 3:30 लाख रुपए में एक मोटरसाइकिल दिलवाई थी लेकिन अभी इस गाड़ी को खरीदे कुछ दिन ही बीते थे कि अभिषेक नई स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदने के लिए जीद करने लगा।
स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदने की जिद धर्मेंद्र पूरी नहीं कर सकते थे इसीलिए उसने बेटे को स्कॉर्पियो दिलाने से मना कर दिया। बस इसी बात पर अभिषेक को इतना नागबर गुज़रा कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
भैरवगढ़ थाने के एएसआई ओमप्रकाश मालवीय के जानकारी मुताबिक अभिषेक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस घटना मे मृतक अभिषेक के बयान तो लिए ही जा चुके हैं। लेकिन अब परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications