Ujjain Mahakal Lok: मूर्ति मामले में अब चैलेंज की आंधी, 'करप्शन' कांग्रेस पेश करें सबूत, नहीं तो मांगे माफी

Ujjain mahakal lok: मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल लोक में तेज आंधी में गिरी मूर्तियों को लेकर सियासत जारी हैं। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इसके लिए कांग्रेस पर आरोप लगाए और तत्कालीन कमलनाथ सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

ujjain mahakal lok corridor: Minister bhupendra singh

Ujjain mahakal lok corridor: एमपी के उज्जैन महाकाल लोक में तेज आंधी में गिरी सप्तऋषि की मूर्तियों को लेकर सियासी पारा हाई होता जा रहा हैं। कांग्रेस के आरोपों के जबाव में सरकार की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह सामने आए। उन्होंने कहा कि 2018 में निकले टेंडर का पेमेंट 2020 में कांग्रेस सरकार ने किया था।

उज्जैन में तेज आंधी में गिरी मूर्तियों को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार पर दना-दन हमले कर रही हैं। अब सरकार की ओर से भी जबावी हमला तेज हो गया हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सरकार के हवाले से अपनी बात रखने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह बोले कि 2018 में जब बीजेपी की सरकार थी तो महाकाल लोक का टेंडर हुआ था। उसके बाद में कमलनाथ सरकार के वक्त 7 मार्च 2019 को वर्क ऑर्डर जारी हुआ। फिर 18 जून 2019 को आर्ट वर्क और मूर्ति लगाने का फैसला लिया गया। जिसमें तकनीकी स्वीकृति भी दी गई।

ujjain

करीब आठ महीने बाद फरवरी 2020 में इस काम के सिलसिले में जो पेमेंट हुआ, वह कांग्रेस सरकार के वक्त ही हुआ। उस वक्त उज्जैन के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ही थे। तत्कालीन सीएम कमलनाथ, नगरीय प्रशासन मंत्री और चीफ सेक्रेटरी ने भी सब कुछ देखा था। उसके बाबजूद वही नेता आज आरोप लगा रहे हैं, जिनकी देखरेख में यह काम शुरू हुआ।

भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बाद में जब दोबारा उनकी पार्टी की सरकार आई, तो सभी कार्य क्वालिटी के साथ हुए हैं। सीपेट की परीक्षण रिपोर्ट भी है। पत्थर की मूर्तियों में अधिक वक्त लगने के साथ उतनी अच्छी फिनिशिंग नहीं आ पाती। इसलिए देश के अन्य हिस्सों में स्थापित की गई एफआरपी मूर्तियों की तर्ज पर महाकाल लोक में में भी एफआरपी की मूर्तियां लगवाई गई।

मंत्री सिंह ने उज्जैन कमिश्नर की रिपोर्ट का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जिस वक्त यह घटना हुई हवा की रफ्तार 55 किमी प्रति घंटे थी। मूर्तियों की हाइट ज्यादा थी, लिहाजा मूर्तियां गिर गई। अब दोबारा मूर्तियों को लगाने का काम होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो यह कांग्रेस ने किया हैं। क्योकि 2020 में पेमेंट उसकी सरकार के वक्त ही हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+