Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ujjain gourav diwas पर CM Shivraj का ऐलान, गुड़ी पड़वा पर रहेगा अवकाश

गौरव दिवस पर उज्जैन आए सीएम शिवराज ने कहा कि, हम अपने नए साल को धूमधाम से मना पाएं इसके लिए हमने तय किया कि गुड़ी पड़वा के दिन अवकाश रहेगा।

ujjain

Recommended Video

    महत्वपूर्ण दौरा: मुख्यमंत्री चौहान ने महाकाल लोक द्वितीय चरण के कार्यों की समीक्षा

    प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन के गौरव दिवस तथा भारत उत्कर्ष नवजागरण और वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्सव कार्यक्रम के तहत ‍शिप्रा तट (दत्त अखाड़ा घाट) पर आयोजित प्रसिद्ध पार्श्व गायक शान और उनके दल की भव्य संगीत निशा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, आज उज्जयिनी का जन्म उत्सव है। अवन्तिका नगरी तीन लोक से न्यारी और प्यारी है। उज्जयिनी नगरी अलौकिक और अदभुत नगरी है, जो अपनी संस्कृति और परम्परा को सहेजे हुए है। यहां आकर हमेशा एक अदभुत और दिव्य अनुभव होता है। यहां का शुद्ध एवं सात्विक वातावरण सबका मन मोहता है। सीएम शिवराज ने कहा कि, हम अपने नए साल को धूमधाम से मना पाएं इसके लिए हमने तय किया कि गुड़ी पड़वा के दिन अवकाश रहेगा।

    ओरछा में राम लोक का निर्माण किया जायेगा

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण से न केवल मध्य प्रदेश अपितु देश में उज्जैन का नाम गौरवांवित हुआ है। पूरे विश्व में भारत और महाकाल लोक छाये हुए हैं। विदेशी पर्यटक भी उज्जैन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई माह तक महाकाल लोक का दूसरा भाग तैयार हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे और भी नये आयाम प्रदेश स्थापित करेगा। यह नया मध्य प्रदेश है। महाकाल लोक के बाद ओरछा में राम लोक, चित्रकूट में वनवासी लोक, सलकनपुर धाम में देवी लोक बनायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम अपनी संस्कृति और परम्परा न भूलें। अपनी संस्कृति और परम्परा को स्थापित करने के लिये अपना सर्वस्व योगदान दें।

    उज्जयिनी गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया

    गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विख्यात व्यक्तियों को उज्जयिनी गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया। सम्मान के तहत शाल एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर डॉ.सीएम पौराणिक को, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ.रामराजेश मिश्र, साहित्य के क्षेत्र में शिव चौरसिया को, विधि के क्षेत्र में कुलदीप भार्गव को, अभियांत्रिकी के क्षेत्र में श्रीकान्त वैशंपायन को, ज्योतिष के क्षेत्र में शिवेंद्रचंद्र द्विवेदी को, उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में मुकेश रांका को तथा खगोलशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर घनश्याम रत्नानी को सम्मान प्रदान किया।

    पुस्तकों एवं कैलेण्डर का विमोचन किया

    मुख्यमंत्री ने गौरव दिवस के अवसर पर चार पुस्तकों का विमोचन किया। इसमें अयोध्या, सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण, सम्राट विक्रमादित्य एवं जल परम्पराएं नामक पुस्तक शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव संवतसर के कैलेण्डर का भी विमोचन किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर घाट पर भव्य एवं रंगारंग आतिशबाजी की गई। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर गौरव दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने पांच गायकों शंकर महादेवन, अरजीत सिंह, शान, सोनू निगम एवं कैलाश खेर द्वारा गाये महाकाल के गीत को लॉन्च किया। पं.चन्दन गुरु ने स्वस्ति वाचन किया एवं विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक डॉ.श्रीराम तिवारी ने विक्रमादित्य शोधपीठ के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

    ये भी पढ़े- Ujjain: CM Shivraj ने की Mahakal lok के द्वितीय चरण के कामों की समीक्षा, दिए ये निर्देश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+