उज्जैन : दोस्त बन गया जान का दुश्मन, एक हजार रुपए के विवाद में कर डाली हत्या

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर के गांव कानाखेड़ी में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब के नशे में एक हजार रुपए नहीं देने पर दोस्त के सिर पर पत्थर से उसे मार दिया था।

Ujjain friend murdered in a dispute of one thousand rupees

जानकारी के अनुसार महिदपुर के गांव कानाखेड़ी में चार दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। शराब के नशे में एक हजार रूपए नहीं देने पर युवक के दोस्त ने ही वारदात को अंजाम दिया था।महिदपुर एसडीओपी आरके राय ने बताया कि युवक रमेश का शव गांव कानाखेड़ी में शमशान के पास पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू की।

पुलिस ने रमेश के दोस्त मोहन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों दोस्तों ने शराब पार्टी की थी। उस दौरान एक हजार रुपए उधार नहीं देने पर रमेश और मोहन के बीच विवाद हो गया, जिसमें उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+