Mahakal lok में तूफान से हुए नुकसान पर कांग्रेस ने साधा निशाना, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिया ये जवाब
उज्जैन स्थित महाकाल लोक में आंधी और तूफान से मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब सियासत का सिलसिला तेज हो चला है.

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन में रविवार की देर शाम आंधी और तूफान के चलते महाकाल लोक में भारी नुकसान हुआ था, जहां आंधी और तूफान के चलते महाकाल लोक में स्थित सप्तर्षियों की मूर्ति के साथ ही कई और भी मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं अब आंधी और तूफान में मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने के चलते सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जहां कांग्रेस की ओर से प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निशाना साधा गया है, तो वहीं अब कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।
गृहमंत्री ने कही ये बात
आंधी और तूफान के चलते ही महाकाल लोक में हुए नुकसान पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठने को लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस तो सिर्फ ट्विटर और टीवी तक रह गई है, पेपर तक रह गई है। आपदा में यही ढूंढते हैं यह लोग, मदद कभी नहीं करते। पूरे कोरोना काल में आपने कभी देखा था क्या?, कमलनाथ जी किसी जगह पर गए, एक जगह नहीं बता सकते, मध्यप्रदेश में कोरोना काल में किसी अस्पताल में, किसी राहत शिविर में, किसी को अनाज बांटते हुए, दवाई देते हुए कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी दिखे हो कभी, दिखे नहीं होंगे आपको, बाढ़ आई थी, मंदसौर की तरफ गए नहीं, और तो और ऊपर वल्लभ भवन में बैठे रहे नीचे तालाब में जवान चले गए थे हमारे नाव पलटने से मूर्ति विसर्जन की घटना थी।
ठेकेदार फिर से बनाकर देगा
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा की, आप सभी जानते हैं कि, बवंडर आया था। प्राकृतिक आपदा थी, पर इससे कोई दिक्कत इसलिए नहीं है, क्योंकि वह गारंटी पीरियड में है, पूरा की पूरा, और गारंटी पीरियड में होने के कारण वहां पर जो भी नुकसान होगा, वही ठेकेदार स्वयं पूर्व में बना कर देगा, फिर वही ठेकेदार उसकी मरम्मत करेगा। सारा कि सारा खर्चा भी उसी का रहेगा, 5 साल का पीरियड है, ऐसा नहीं कि अभी का पीरियड है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आंधी और तूफान के चलते महाकाल लोक में हुए नुकसान के बाद अब सियासत का सिलसिला भी तेज हो चला है, जहां कांग्रेस की ओर से साधे जा रहे निशाने पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: आंधी-तूफान से हाहाकार, ड्यूटी निभा रहे कर्मचारी समेत 3 ने गंवाई जान, सरकार ने किया मदद का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications