रतलाम में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, हिंदू संगठनों ने किया चक्का जाम

रतलाम शहर के ईदगाह रोड इलाके में रविवार सुबह तीन गौवंश काट कर फेंके जाने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

उज्जैन,15 मई। शांति के टापू मध्य प्रदेश में इन दिनों गोकशी और गौ मांस को लेकर माहौल गर्म है। आए दिन प्रदेश में गोवंश के अवशेष मिलने की खबरें आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला रतलाम शहर के ईदगाह रोड से सामना आया है। जहाँ इलाके में गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। हिंदू संगठन व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में तोपाखाना चौराहे पर नारेबाजी की, साथ ही चक्का जाम कर दिया। इतना ही नहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और निगम कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की हैं। कार्रवाई के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता ने जाम खोला।

रतलाम में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव

अभी कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की नटेरन तहसील के कुएं में गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में तनाव फैल गया था। ग्राम पंचायत परवासा के अंतर्गत आने वाले खुसोर गांव में एक कुएं में गाय के अवशेष मिलने से तनाव से फैल गया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। जिसके बाद सूचना मिलते ही कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी मोनिका शुक्ला मौके पर पहुंचे थे। फिर जाकर मामला काबू में आया था।

मॉब लिंचिंग में जा चुकी है, 2 आदिवासियों की जान

अभी कुछ दिनों पहले सिवनी के खुरई थाना अंतर्गत बादल पर चौकी क्षेत्र में गौ मांस रखने के शक में 3 आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा गया था। इस घटना में 2 लोगों की मौत भी हो गई थी। वही एक युवक घायल था। गुस्साए ग्रामीणों ने जबलपुर नागपुर नेशनल हाईवे पर जाम कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+