Ujjain में आयोजित होगा सुजलाम सम्मेलन, संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे शामिल
उज्जैन में सुजलाम सम्मेलन का आयोजन होना है, क्षिप्रा किनारे होने वाले इस सम्मेलन में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत तमाम अतिथि शामिल होंगे. सम्मेलन को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है.

धार्मिक नगरी उज्जैन में आगामी 27 से 29 दिसंबर तक सुजलाम नामक सम्मेलन आयोजित किया जाना है, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय नागरीक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम गणमान्य जन शामिल होंगे। जल शक्ति मंत्रालय और दीनदयाल अनुसंधन संस्थान की ओर से आयोजित होने जा रहे सुजलाम नामक सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन में जल क्षेत्र द्वारा की जा रही अवधारणात्मक और परिस्थितिजन्य चुनौतियों और भारतीय ज्ञान पद्धति में जल के महत्व पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।
कुछ ऐसी है कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले सुजलाम नामक सम्मेलन का शुभारंभ 27 दिसंबर को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। वहीं 28 दिसंबर को सम्मेलन में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत जल की पवित्रता पर भारतीय विमर्श तैयार करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ जोड़ने पर व्याख्यान देंगे। इसी के साथ सम्मेलन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और केंद्रीय नागरीक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। सम्मेलन का समापन 29 दिसंबर को किया जाएगा।
संघ प्रमुख की सुरक्षा को लेकर सतर्क
सम्मेलन में शामिल होने धार्मिक नगरी उज्जैन आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सख्त नजर बनाए हुए हैं, जहां कार्यक्रम की तैयारियों के साथ ही उन सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जो इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले भी संघ प्रमुख मोहन भागवत धार्मिंक नगरी उज्जैन आए थे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे, तो वहीं अब एक बार फिर धार्मिक नगरी उज्जैन में आगामी 27 से 29 दिसंबर तक सुजलाम सम्मेलन आयोजित किया जाना है, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय नागरीक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम गणमान्य जन शामिल होंगे।
ये भी पढ़े- Success story : MP के किसान बने बिजनेसमैन, Social networking के जरिए बने मालामाल












Click it and Unblock the Notifications