Ujjain News: किर्गिस्तान में फंसे स्टूडेंट्स का डर, वीडियो कॉल में बताए बदतर हालात
किर्गिस्तान में इन दिनों भारतीय, पाकिस्तान और बांग्लादेश मूल्य के छात्रों की हालत बेहद खराब है, जहां छात्रों ने वीडियो बनाकर अपनी खराब हालत का जिक्र किया है। इतना ही नहीं छात्रों ने भारत सरकार और माता-पिता से मदद की गुहार लगाई है। उज्जैन के लगभग 8 से ज्यादा छात्र किर्गिस्तान में खराब हुए हालात के बीच फंसे हुए हैं, जहां वीडियो कॉल के दौरान दो छात्रों का वीडियो भी सामने आया है।
इधर, वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह छात्रों की मदद के हर संभव प्रयास करने की बात कही है। वहीं लगातार प्रशासन की ओर से दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। किर्गिस्तान में जो छात्र फंसे हुए हैं, उन्हें प्रमुख तौर पर एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र हैं। छात्रों की माने तो लगातार लोग हॉस्टल में घुसकर मारपीट कर रहे हैं। लोगों को इस तरह पीटा जा रहा है कि, लोग बेहोश हो रहे हैं। वहीं अब किर्गिस्तान का माहौल भी बेहद डरावना होने लगा है।

उज्जैन में कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने किर्गिस्तान में हिंसा के बीच फंसे उज्जैन के छात्रों से चर्चा कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। कलेक्टर सिंह ने छात्र रोहित पांचाल से चर्चा की और पुलिस अधीक्षक शर्मा ने योगेश चौधरी से चर्चा की है। उक्त छात्रों का मोबाईल नंबर और पता नोट कराया गया है, और हर संभव मदद के प्रयास किये जा रहें हैं।
उल्लेखनीय है कि, उज्जैन निवासी छात्र योगेश चौधरी (मो.न.9926180102), राज सोलंकी (मो.न. 9425028734), रवि सराठे (मो.न. 9770733204), विवेक शर्मा, रोहित पांचाल (मो.न.9131065454) व प्रवीण प्रजापति (मो.न. 9039686417) किर्गिस्तान में एशियन मेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र हैं। साथ ही एक छात्रा रिया टाटावत (मो.न. 9479859846) बिश्केक किर्गिस्तान में आईएसएम मेडिकल कॉलेज में अध्यनरत् है।
ये भी पढ़े- Indore News: नशे में पति बना हैवान, पत्नी की छाती पर चढ़कर किया घिनौना काम












Click it and Unblock the Notifications