Ujjain News: किर्गिस्तान से उज्जैन लौटे स्टूडेंट्स, आपबीती सुनाते ही भावुक हुए
किर्गिस्तान में फंसे उज्जैन के छात्र अब एक बार फिर उज्जैन पहुंच चुके हैं, जहां छात्रों ने उज्जैन पहुंचते ही अपने परिजनों से मुलाकात की है। इतना ही नहीं छात्रों ने देश वापसी के लिए सरकार और प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया है। वहीं किर्गिस्तान से उज्जैन लौटे छात्र आपबीती सुनाते हुए भावुक नजर आए।
किर्गिस्तान में पिछले दिनों भारतीय, पाकिस्तान और बांग्लादेश मूल के छात्रों की हालत बेहद खराब थी, जहां छात्रों ने वीडियो बनाकर अपनी खराब हालत का जिक्र किया है। इतना ही नहीं छात्रों ने भारत सरकार और माता-पिता से मदद की गुहार लगाई थी। उज्जैन के लगभग 8 से ज्यादा छात्र किर्गिस्तान में खराब हुए हालात के बीच फंसे हुए थे, जहां वीडियो कॉल के दौरान दो छात्रों का वीडियो भी सामने आया था।

इधर, वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह छात्रों की मदद के हर संभव प्रयास करने की बात कही थी। वहीं लगातार प्रशासन की ओर से दूतावास से संपर्क किया जा रहा था। किर्गिस्तान में जो छात्र फंसे हुए हैं, उन्हें प्रमुख तौर पर एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र थे। छात्रों की माने तो लगातार लोग हॉस्टल में घुसकर मारपीट कर रहे थे। लोगों को इस तरह पीटा जा रहा है कि, लोग बेहोश हो रहे थे। वहीं अब किर्गिस्तान का माहौल भी बेहद डरावना होने लगा था।
उज्जैन में कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने किर्गिस्तान में हिंसा के बीच फंसे उज्जैन के छात्रों से चर्चा कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया था। कलेक्टर सिंह ने छात्र रोहित पांचाल से चर्चा की और पुलिस अधीक्षक शर्मा ने योगेश चौधरी से चर्चा की थी। उक्त छात्रों का मोबाईल नंबर और पता नोट कराया गया था, और हर संभव मदद के प्रयास किये जा रहें थे।
ये भी पढ़े- Ujjain News: कलेक्टर ने देखी महाकाल मंदिर की पावर ग्रिड, नाराजगी जताते हुए दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications