Ujjain News: कलेक्टर ने देखी महाकाल मंदिर की पावर ग्रिड, नाराजगी जताते हुए दिए निर्देश

उज्जैन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह मक्सी रोड पावर ग्रिड और श्री महाकालेश्वर मंदिर पावर ग्रिड का औचक निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने पावर ग्रिड कार्यालय में आमजनों द्वारा की गई विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के रजिस्टर का अवलोकन कर शिकायतों के निराकरण की स्थिति देखीं। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं को रैंडमली कॉल लगवाकर उनकी समस्या के निराकरण की जानकारी भी ली।

Ujjain

कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह मक्सी रोड पावर ग्रिड और श्री महाकालेश्वर मंदिर पावर ग्रिड का औचक निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर सिंह ने विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के निराकरण में देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि 1912 और जोनवाइस जारी हेल्पलाइन नंबर का प्रभावी ढंग से संचालन किया जाए। विद्युत संबंधी शिकायत प्राप्त होते ही उनका तेजी से निराकरण करने के गंभीरता से प्रयास करें।

उज्जैन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित समयसीमा की बैठक में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर एमपीईबी के हेल्पलाइन नंबर 1912 और जोनवाइस जारी हेल्पलाइन नंबर पर स्वयं कॉल कर शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता परखी।

उन्होंने कहा कि, हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण हो यह सुनिश्चित किया जाएं।

उन्होंने नगरनिगम को निर्देश दिए कि घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। घाटों का सौंदर्यीकरण कराएं। जिसके लिए एक डेडीकेटेड टीम लगाई जाएं। घाटों की सफाई, काई को हटाने , व्यवस्थित लाइटिंग लगाने की कार्यवाही की जाएं। पेंटिंग के इच्छुक बच्चों से घाटों पर पेंटिंग कराई जाएं। गंगा दशमी की तैयारियां भी शुरू करें।उन्होंने पेयजल व्यवस्था के भी सुचारू संचालन करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने 4 जून को इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाली मतगणना की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मतगणना स्थल पर आवश्यक सामग्री, ग्रीष्म ऋतु की दृष्टिगत पेयजल व्यवस्था, पास, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा, वीडियोग्राफी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

ये भी पढ़े- Ujjain News: अब नहीं होगी विद्युत कटौती, और हो जाए तो कैसे मिलेगा समाधान, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+