Neemuch में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह, CM Shivraj ने युवाओं को दी सौगात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नीमच में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Recommended Video

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नीमच में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कर नीमच में 255.78 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन चिकित्सा महाविद्यालय तथा 1798.05 करोड़ लागत से गांधी सागर समूह जल प्रदाय क्रमांक 02 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा,उषा ठाकुर, सांसद सुधीर गुप्ता, दिलीप सिंह परिहार, अनिरुद्ध माधव मारू एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिध एवं नागरिक उपस्थित रहे।
युवाओं को मिली सौगात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रदेशभर के 2 लाख 31 हजार 760 युवाओं को 2 हजार 779 करोड़ का लोन उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से लेकर मुख्यमंत्री युवा उद्यम क्रांति योजना सहित स्वरोजगार की अनेकों योजनाओं के माध्यम से युवाओं को लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। नीमच मेडिकल कॉलेज का नाम वीरेंद्र कुमार सखलेचा मेडिकल कॉलेज होगा और मंदसौर मेडिकल कॉलेज का नाम सुंदरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज तथा रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. लक्ष्मी नारायण पाण्डेय मेडिकल कॉलेज होगा। अलग-अलग सेक्टरों में बच्चों को प्रशिक्षण दिलाने, उन्हें कौशल संपन्न बनाने के लिए हमने मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना बनाई है। जिसके अंतर्गत युवाओं को कम से कम 8 हजार प्रतिमाह दिए जाएंगे।
लाडली बहन योजना को लेकर कही ये बात
इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, बेटी बोझ नहीं वरदान बने इसके लिए हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। मुझे प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश में अब तक 44 लाख 50 हजार बेटियाँ लखपति बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, बहनों के सशक्तिकरण की योजना है। इससे न केवल मेरी बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, अपितु उनका आत्मविश्वास और सम्मान भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 16 हजार करोड़ की अनुमानित राशि बहनों के खाते में डाली जाएगी। मैंने मध्यप्रदेश के खजाने के दरवाजे अपनी बहनों के लिए खोल दिए हैं। मेरी बहनों, लाडली बहना योजना में आवेदन और प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 10 जून से आपके खाते में योजना की राशि आने लगेगी।
ये भी पढ़े- Ujjain: वाटर स्क्रीन शो से लेकर सबसे बड़ी भोजनशाला तक, Mahakal lok के दूसरे चरण में क्या है खास जानिए?












Click it and Unblock the Notifications