Ujjain news: स्कूली बच्चे पढ़ेंगे ट्रैफिक का पाठ, बस ड्राइवर के आंखों की जांच होगी जरूरी
सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिये अब स्कूलों के शिक्षकों को भी यातायात नियमों की जानकारी देने के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा। यह प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को यातायात के नियम, सड़क पार करने एवं चलने के नियम सिखायेंगे। शिक्षक ट्रेंड होंगे तो बच्चों को भी ट्रेंड करेंगे।
उक्त निर्देश उज्जैन संभागायुक्त संदीप यादव ने शुक्रवार को आयोजित संभागीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यादव ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि वे उक्त सम्बन्ध में कार्य योजना बना लें और उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

नेत्र परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे
संभागायुक्त ने कहा कि, स्कूली बसों एवं यात्री बसों में सभी मूलभूत बेसिक जरूरतों की चीजें उपलब्ध कराई जायेंगी। इसके लिये उन्होंने सभी जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूली बसों एवं वाहनों में फर्स्टएड बॉक्स, अटेंडर, दरवाजों में ग्रिल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह भी सुनिश्चित करें कि बसों में जीपीएस सिस्टम, स्पीड गवर्नर हो। बस चालक का नियमित रूप से नेत्र परीक्षण हो।संभागायुक्त ने कहा कि, बस चालकों के नेत्र परीक्षण के लिये नियमित अंतराल पर नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किये जायें। स्कूली बच्चे जहां से बस पकड़ते हैं, उस बस स्टॉप की मार्किंग की जाये। यादव ने निर्देश दिये कि सभी वाहन चालकों के पास लायसेंस एवं बसों की फिटनेस अनिवार्य रूप से रहे।
ब्लेक स्पॉट होंगे समाप्त
संभागायुक्त ने निर्देश दिये कि सभी स्कूल बच्चों के लिये बस सुविधा मुहैया कराये। छोटे वाहनों पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सड़क खराब हो जाती है। सड़कों पर फिसलन रहती है। ऐसी सड़कों पर जोखिम अधिक रहता है, अत: उन सड़कों को चिन्हित किया जाये और यथासंभव इन सड़कों पर वाहनों का संचालन अस्थाई रूप से रोक दिया जाये। यादव ने कहा कि गत माह सभी जिलों के ब्लेकस्पॉट के लिये अभियान चलाया गया था और लगभग-लगभग सभी जिलों के ब्लेक स्पॉट समाप्त कर दिये गये हैं लेकिन कुछ नये ब्लेकस्पॉट ऊभरकर सामने आये हैं। लोक निर्माण विभाग एवं सम्बन्धित विभाग उन ब्लेकस्पॉट को ठीक करें। उन्होंने सभी टोल नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये और कहा कि कैमरे ऐसे लगायें, जहां से महत्वपूर्ण घटना कवर हो सके।
ये भी पढ़े- Ujjain में बनने जा रहा अत्याधुनिक यूनिटी मॉल, क्या कुछ खासियत रहेगी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications