Sawan 2023: सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किए Mahakal दर्शन कुछ ऐसी है व्यवस्था

Sawan 2023 की शुरुआत हो चुकी है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लेने पहुंचे हैं। सावन माह के पहले दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मंदिर परिसर में दिखाई दे रही है। सभी भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

सावन माह के पहले दिन भस्म आरती के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। वहीं आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन-प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

Ujjain

अबकी बार निकलेंगी 10 सवारियां

इस बार अधिकमास होने के कारण भगवान महाकालेश्वर की 10 सवारियाँ निकाली जायेंगी। आगामी 10 जुलाई को श्रावण मास की प्रथम सवारी निकाली जायेगी। आगामी 21 अगस्त सोमवार को नागपंचमी पर्व भी रहेगा तथा सवारी भी निकाली जायेगी, और 11 सितम्बर को शाही सवारी निकाली जायेगी। श्रावण-भादौ मास में भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती 4 जुलाई 2023 से 11 सितम्बर 2023 तक प्रात: कालीन पट खुलने का समय प्रात: 3 बजे होगा, तथा प्रत्येक सोमवार प्रात: 2.30 बजे होगा। भस्म आरती के दौरान कार्तिकेय मण्डपम् की अंतिम 3 पंक्तियों से श्रद्धालुओं के लिये चलित भस्म आरती दर्शन व्यवस्था की जायेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को दर्शन हो सके।

Recommended Video

      Sawan 2023: सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किए Mahakal दर्शन कुछ ऐसी है व्यवस्था

      नागपंचमी पर रहेगी ये व्यवस्था

      श्रावण-भादौ मास में सोमवार को अतिविशिष्ट व्यक्तियों का प्रवेश बेगमबाग से रखा जाये, और मंदिर में प्रवेश गेट क्रमांक 1 से कराया जाये। सवारी के मार्ग और शाही सवारी के मार्ग पर की जाने वाली व्यस्थाओं पर भी ध्यान रखा जाए। हाल ही में बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, नागपंचमी पर्व पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगंतुक श्रद्धालुओं के त्वरित उपचार की सुविधा कराने हेतु जैसी व्यवस्था विगत महाशिवरात्रि पर्व पर की गई थी वैसी ही व्यवस्था की जाये। नागपंचमी पर्व पर मंदिर में ही कंट्रोलरूम बनाया जायेगा। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए टेंट व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और बैरिकेटिंग व्यवस्था किये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

      ये भी पढ़े- Ujjain आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 'महाकाल लोक एक्सप्रेस' शुरू, नगर भ्रमण कराएगी नई बस

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+