Ujjain News: विधायक द्वारा महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में पूजा करने पर मचा बवाल, कांग्रेस ने की FIR करने की मांग

महाकाल मंदिर में भाजपा विधायक के नियम तोड़कर पूजा करने का मामला सामने है। दरअसल मंदिर के गर्भ गृह में पंडित पुजारी को छोड़कर सभी के प्रवेश पर अभी प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन इसके बावजूद उज्जैन में भाजपा विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा ने अपने जन्मदिन पर गर्भ ग्रह में जाकर पूजा अर्चना की।

भाजपा विधायक के फोटो और वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर अब कार्रवाई करने की मांग की है। उज्जैन में कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि अगर आम आदमी महाकाल मंदिर में नियम तोड़ दे तो मंदिर प्रशासन उसे पर कार्रवाई करता है। इसी तरह क्या भाजपा विधायक पर भी प्रशासन कार्रवाई करेगा। उन्होंने भाजपा विधायक अनिल जैन के खिलाफ FIR की मांग की है।

Ruckus created by MLA Anil Jain worshiping in the sanctum sanctorum of Mahakal temple Congress

10 अगस्त, शनिवार को उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का जन्मदिन था। इस अवसर पर उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा की। उनके साथ भाजपा के सराफा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी भी गर्भगृह में पूजन करते नजर आए।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने 4 जुलाई 2023 से गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया था। इस नियम के अनुसार, केवल पंडे-पुजारी ही गर्भगृह में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि, वीआईपी लोग इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद भाजपा की नियम तोड़ने की परंपरा जारी है। नागपंचमी पर देवास से भाजपा विधायक का बेटा मंदिर परिसर के अंदर गाड़ियों के काफिले के साथ प्रवेश कर गया था। अब विधायक जन्मदिन पर गर्भगृह में चले गए। उन्होंने कहा कि नियम और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश सभी के लिए समान हैं।

परमार ने आरोप लगाया कि आम श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं मिल रहे हैं, जबकि अगर कोई सामान्य श्रद्धालु गलती से भी गर्भगृह की देहरी पर पहुंच जाता है, तो शासन-प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करता है। कांग्रेस 16 अगस्त को उज्जैन में प्रस्तावित हल्ला बोल आंदोलन में इस मुद्दे को भी उठाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+