MP news: उज्जैन में लगा रोजगार मेला, बेरोजगारों को मिला नौकरी का मौका
जिला प्रशासन के निर्देशन में उज्जैन के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिये जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया.

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन के जिला रोजगार कार्यालय के प्रभारी अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जिला प्रशासन के निर्देशन में उज्जैन जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिये जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन शुक्रवार 26 मई को प्रात: 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर महाश्वेता नगर इस्कॉन मन्दिर के सामने किया गया। उक्त मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष के आवेदक जो कि 5वी कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा, आईटीआई के आवेदक भी मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर किया। मेले में सम्मिलित होने वाले सभी आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियां और अन्य प्रमाण-पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाण-पत्रों की फोटोप्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लाए थे।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।
650 से अधिक युवाओं का चयन
इंदौर में रोजगार मेले को सांसद जॉब फेयर के रूप में आयोजित किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 53 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में दो हजार से अधिक युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। पंजीयन के पश्चात युवाओं का साक्षात्कार लेकर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 650 से अधिक युवाओं का चयन प्रारंभिक रूप से नौकरी के लिए किया। इन कंपनियों द्वारा युवाओं को उनकी योग्यता के मान से विभिन्न पदों पर चयनित किया गया। शाम तक कंपनियों द्वारा युवाओं के चयन का सिलसिला जारी था। इसके अलावा मेले में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत भी युवाओं को लोन दिए गए। जिले के 980 युवाओं को स्वरोजगार स्थापना के लिए लगभग 9 करोड़ रूपए का लोन दिया गया।
ये भी पढ़े- Indore news: 7 दिवसीय गौरव दिवस का आगाज, किस दिन कौन से कार्यक्रम होंगे, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications