Ujjain में Pradeep Mishra की भागवत कथा, सीहोर से लिया सबक, रूद्राक्ष वितरण को लेकर आया बड़ा अपडेट
धार्मिक नगरी उज्जैन में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से भागवत कथा होनी है, कथा के दौरान उज्जैन में रूद्राक्ष का वितरण नहीं होगा।

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन में आगामी 4 अप्रैल से 10 अप्रैल के मध्य सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा की भागवत कथा मुल्लापुरा के आनन्द अखाड़े के सामने खाली स्थान में प्रस्तावित है। यहां पर आयोजन समिति द्वारा पांडाल का निर्माण किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं सागर शुक्ला द्वारा जानकारी दी गई कि भागवत कथा के दौरान उज्जैन में रूद्राक्ष का वितरण नहीं होगा। भागवत कथा के दौरान पार्किंग, यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आज कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने आयोजन समिति के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की है।

श्रद्धालुओं के लिये पर्याप्त सुविधा रहेगी
आयोजन समिति के सदस्यों से कहा गया है कि, वे सम्पूर्ण आयोजन का प्रजेंटेशन तैयार कर, जिसमें नक्शे, लोकेशन आदि सुस्पष्ट हो, पुलिस एवं प्रशासन को उपलब्ध करायें। आने वाले श्रद्धालुओं के लिये पर्याप्त मात्रा में पेयजल, छाया एवं शौचालय की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जाये। बैठक में नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, एडीएम अनुकूल जैन, एएसपी अभिषेक आनन्द, डॉ.इंद्रजीत बाकलवार, पुलिस उप अधीक्षक एसपीएस राठौर, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एमपीईबी आदि के अधिकारीगण मौजूद थे।

सीहोर में देखने मिली थी अव्यवस्था
हाल ही में सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण महोत्सव आयोजित किया गया था, जहां अव्यवस्था देखने मिली थी। इतना ही नहीं रुद्राक्ष वितरण महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेने पहुंचे थे, जिसके चलते काफी व्यवस्थाएं हुई थी। वहीं अब धार्मिक नगरी उज्जैन में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से होने वाली भागवत कथा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां भागवत कथा के दौरान आयोजन समिति ने रुद्राक्ष वितरण नहीं करने का फैसला लिया है।

कथा को लेकर तैयारियों का सिलसिला
कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों से भी आते हैं। इसी को देखते हुए धार्मिक नगरी उज्जैन में होने वाले भागवत कथा की तैयारियां की जा रही हैं, जहां तैयारियां अलग-अलग स्तर पर जारी हैं, जिन्हें समिति के लोग देख रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन भी इन तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो धार्मिक नगरी उज्जैन में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से होने वाली भागवत कथा को लेकर तैयारियां जारी हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain में बन रही सबसे बड़ी भोजनशाला, 1 लाख से अधिक Mahakal भक्त ग्रहण करेंगे प्रसादी












Click it and Unblock the Notifications