Ujjain में CM मोहन यादव ने स्कूली बच्चों के साथ किया भोजन, बोले- सपनों को पूरा करें

उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत शासकीय जालसेवा निकेतन उमावि सीएम राइज स्कूल में आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किया गया था।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप देशपांडे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

Ujjain

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों के कड़े संघर्ष के पश्चात हमारे देश को स्वतंत्रता मिली और उसके पश्चात गणतंत्र लागू हुआ। देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी महापुरूषों और क्रान्तिकारियों को नमन है। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। भारत दुनिया में सबसे युवा जनसंख्या वाला देश है। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन में शामिल होने का अवसर मिला है। वर्तमान में आजादी का अमृतकाल चल रहा है। आने वाले समय में हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की करे, यही कामना है। सरकार द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समय-समय पर आगे बढ़ने तथा उनकी प्रतिभाओं को निखारने के अवसर प्रदान किये जायेंगे। हमारे प्रदेश के युवा पढ़-लिखकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें तथा अपने सपनों को पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया। भोजन में पूड़ी, आलू-छोले की सब्जी, मटर पनीर की सब्जी, चावल, दाल, लड्डू, गुलाब जामुन, खीर, पापड़ कतरन और सलाद बनाया गया था। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, नगर निगम सभापति कलावती यादव, एवं अन्य गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़े- Ujjain में पहली बार CM ने किया झंडावंदन, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+