Rajasthan Accident : उज्जैन के दो गांवों में नागाैर से एक साथ पहुंचे 10 शव, लोग नहीं रोक पाए आंसू

नागौर, 1 सितम्बर। राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार सुबह जीप व ट्रेलर की टक्कर में मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के घट्टिया पुलिस थाना इलाके के सजनखेड़ा, दौलतपुर के 10 लोग तथा आगर-मालवा के दो लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार को सभी का अंतिम संस्कार हुआ।

अंतिम संस्कार में पूरा गांव शामिल हुआ

अंतिम संस्कार में पूरा गांव शामिल हुआ

सजनखेड़ा में एक साथ छह अर्थियां उठीं। अंतिम संस्कार में पूरा गांव शामिल हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए आर्थिक मदद करने की बात कही। अंत्येष्टि में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि मृतकों के परिजनों के उचित सहायता राशि दिलवाई जाएगी। बता दें कि उज्जैन जिले के घट्टिया पुलिस थाना क्षेत्र के सज्जनखेड़ा व दौलतपुर क्षेत्र के 40 लोग गुरुवार को तीन वाहनों में सवार होकर राजस्थान में रामदेवरा, करणी माता मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे।

नागौर हादसे के मृतक

मंगलवार को नागौर में ट्रेलर ने जीप को सामने से टक्कर मार दी। इससे जीप में सवार केसरबाई निवासी दौलतपुर उसके पति बाबूलाल पुत्र भागीरथ, शांताबाई निवासी दौलतपुर, सजनबाई, लीलाबाई, संपतबाई निवासी सजनखेड़ा, प्रवीण उमराव निवासी सजनखेड़ा, धुलीबाई निवासी बिछडौद, तेजूबाई निवासी ग्राम सरली, भंवरबाई जैतपुरा आगर-मालवा, रंभाबाई जैतपुरा आगर-मालवा की मौत हो गई।

दोनों गांव में दस शव पहुंचने पर पूरा गांव गमगीन हो गया

दोनों गांव में दस शव पहुंचने पर पूरा गांव गमगीन हो गया

बुधवार दोपहर 12:00 बजे के बाद एक साथ दोनों गांव में दस शव पहुंचने पर पूरा गांव गमगीन हो गया। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ 10 लोगों की अर्थी एक साथ उठी हो। यह नजारा देख कर दोनों गांव के लोग गमगीन हो गए।

दुर्घटना में वाहन चालक संतोष पुत्र पूराराम उम्र 35 वर्ष उसका पुत्र सुमित उम्र 10 वर्ष, गोपाल पुत्र नागूलाल उम्र 50 वर्ष, राधाबाई पत्नी राहुल उम्र 30 वर्ष, साहिल पुत्र धर्मेंद्र उम्र 8 वर्ष सभी निवासी सजनखेड़ा तथा सुमन पिता मोतीराम उम्र 12 वर्ष निवासी दौलतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए नागौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलवाया जाएगा

पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलवाया जाएगा

डाक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। घटना को लेकर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलवाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+