Mahakal lok फेज-2 के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, कमिश्नर ने दिए ये निर्देश

धार्मिक नगरी उज्जैन में संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल ने गत 9 अगस्त की रात्रि में उज्जैन स्मार्ट सिटी के फेस 2 के प्रोजेक्ट्स R 18 रोड़, नीलकंठ वन, महाराजवाड़ा 2 बेसमेंट और पार्किंग, श्री महाकाल महालोक, महाराजवाडा हेरिटेज बिल्डिंग, चिंतन वन, अनुभूति वन, रूद्रसागर ब्रिज, R 22 और R 25 रोड, महाकालेश्वर मंदिर वेटिंग हॉल और टनल (युडीए) का अवलोकन किया।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने संभागायुक्त को उक्त समस्त कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इनके पूर्ण होने की तिथि के बारे में अवगत कराया। इस दौरान निगमायुक्त (कार्यकारी निदेशक, युएससीएल) रोशन कुमार सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक, मंदिर प्रशासक संदीप सोनी, स्मार्ट सिटी अधीक्षण अभियंता नीरज पांडे एवं स्मार्ट सिटी की टीम मौजूद रही।

Ujjain

जल्द होगा दूसरे चरण का काम

उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों के पूर्ण होने की तिथि तय कर दी है। धार्मिक नगरी उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा की, तथा निर्देश दिये कि सभी कार्यों के लिये अन्तिम समय-सीमा 15 से 31 अगस्त है। इसके पूर्व सभी कार्य पूर्ण करा लिये जायें। महाकाल लोग के दूसरे चरण का काम तेज गति से किया जा रहा है, जहां महाकाल लोक के दूसरे चरण में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य जारी हैं।

इस तारीख तक पूरे होंगे

रूद्र सागर के आसपास कायाकल्प के कार्य- 31 जुलाई, महाराजवाड़ा बेसमेंट में विक्रेता झोन का कार्य- 15 अगस्त, नीलकंठ वन का निर्माण, लैंड स्केपिंग और कियोस्क का कार्य- 15 अगस्त, 34 म्युरल का निर्माण- 31 अगस्त, महाराजवाड़ा पार्ट-बी कॉम्पलेक्स लैंडस्केपिंग कार्य- 10 अगस्त, रूद्र सागर पैदल पुल का निर्माण- 31 अगस्त, शिखर दर्शन एवं आपातकालीन प्रवेश द्वार- 15 अगस्त, आईओपी पर आधारित सीसीटीवी निगरानी- 31 जुलाई, हरिफाटक पार्किंग एवं शॉप्स का निर्माण- 10 अगस्त, चार प्रमुख मार्ग (सरस्वती शिशु मन्दिर, बड़ा गणेश, गंगा गार्डन एवं महाकाल चौराहा मार्ग)- 31 जुलाई, महाकाल मन्दिर परिसर में आन्तरिक कार्य न्यू वेटिंग हॉल, क्लेडिंग एवं अन्य कार्य-15 अगस्त।

ये भी पढ़े- Ujjain news: नाग पंचमी की मध्यरात्रि को खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट, कुछ ऐसी रहेगी दर्शन व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+