MP Assembly Election 2023: वोटर्स को जागरूक करने का काम शुरू, वोट डालने की ट्रेनिंग हुई
देवास जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर में जिला निर्वाचन कार्यालय देवास द्वारा ईवीएम और वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन किया गया। नागरिकों को ईवीएम और वीवीपेट मशीन के संबंध में जानकारी दी गई। नागरिकों ने उत्साह से ईवीएम प्रक्रिया समझी।
स्वीप प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रेलम बघेल ने बताया कि, विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रचार-प्रसार के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढाना, मतदान का महत्व समझाना तथा मतदाताओ को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करना, महिला एवं युवा मतदाताओ को मतदान के लिये प्रोत्साहित करना, मतदाताओं को मतदान के मूल्य तथा लोकतंत्र मे मतदाता की भूमिका के प्रति जागरूक करने के लिए ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्र स्थापित किया गया है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी
मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी है, जहां अलग-अलग जिलों में ईवीएम मशीन का मॉक पोल किया जा रहा है। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर खास प्लान भी तैयार किया जा रहा है। रविवार को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुल का आयोजन किया गया जहां तैयारियों को देखा गया, और समझा गया। इस दौरान सभी पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जहां पार्टी प्रतिनिधियों के समक्ष ही ईवीएम मशीन का मॉक पोल किया गया।
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न
हरदा में आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता स्वीप गतिविधि आयोजित की जायेंगी। इसके तहत ईवीएम और वीवीपेट मशीन गांव-गांव में ले जाकर ग्रामीणों को मशीन संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वीप गतिविधियों के लिये ईवीएम और वीवीपेट मशीन कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस से शुक्रवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष निकाली गईं। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ऋषि गर्ग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.के. सिंह और कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा प्रियंका मेहरा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर जिले में जमकर बरस रहे बदरा, पिछले 24 घंटे में हुई पौने 3 इंच से अधिक वर्षा












Click it and Unblock the Notifications