Indore news: इंदौर जिले में जमकर बरस रहे बदरा, पिछले 24 घंटे में हुई पौने 3 इंच से अधिक वर्षा
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है।
इंदौर जिले में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां लगातार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। इंदौर जिले में बारिश के आंकड़े की बात करें तो जिले में पिछले 24 घंटे में पौने 3 इंच बारिश दर्ज की है।

जिले में सवा इंच से अधिक औसत वर्षा दर्ज
बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुये पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले के सांवेर में सर्वाधिक 72.8 मिलीमीटर (पौने तीन इंच से अधिक) वर्षा हुई है। इसी तरह देपालपुर क्षेत्र में 62.2 मिलीमीटर (लगभग ढाई इंच) वर्षा हुई है। इसे मिलाकर जिले में इस अवधि में 33.6 मिलीमीटर (सवा इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गई है। उक्त अवधि में जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 11.2 मिलीमीटर (लगभग आधा इंच), महू में 18 मिलीमीटर (लगभग पौन इंच), गौतमपुरा में 26.4 मिलीमीटर (एक इंच से अधिक) तथा हातोद में 11 मिलीमीटर (लगभग आधा इंच) वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 345.5 मिली मीटर (साढ़े 13 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है।
जिले की रही ऐसी स्थिति
यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 124.7 मिली मीटर (लगभग पांच इंच) अधिक है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले में 220.8 मिली मीटर (साढ़े 8 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गई थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 256.2 मिमी., महू में 293 मिमी., सांवेर में 397.2 मिमी., देपालपुर में 503 मिमी., गौतमपुरा में 357 मिमी. और हातोद में 266 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 252 मिमी., महू में 183 मिमी., सांवेर में 250.2 मिमी., देपालपुर में 279 मिमी, गौतमपुरा में 139.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़े- MP news: मौसम बिगड़ने के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से इंदौर के यात्रियों ने भेजा खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications