MP Assembly Election 2023 से पहले प्रशासन ने कसी कमर, चुनावी तैयारी पूरी करने में जुटे अधिकारी
उज्जैन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये नियुक्त किये गये नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा ली गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अजयदेव शर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे, एडीएम अनुकूल जैन, यूडीए सीईओ संदीप सोनी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर ने कहा है कि, सभी नोडल अधिकारी अभी से अपनी टीम बना लें और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर लें, जिससे कि समय-सीमा में सभी कार्य कुशलतापूर्वक किये जा सकें। उन्होंने सभी कार्यों की चेकलिस्ट बनाने तथा मतदान दलों को मतदान केन्द्र पर भेजने के लिये रूटचार्ट का रिविजन करने, व्यवस्थित प्रशिक्षण देने तथा वोटर प्रतिशत बढ़ाने के लिये आवश्यक गतिविधियां अभी से प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

कार्यों के बारे में जानकारी दी गई
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर एमएस कवचे ने बैठक में सभी नोडल अधिकारियों को एक-एक कर उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, निर्वाचन कार्य में लगने वाले आवश्यक मानव संसाधन का आंकलन एवं उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना, विभागों से अधिकारी-कर्मचारियों की सूची प्राप्त करने, अवकाश प्रकरणों का निराकरण, कर्मचारियों के चयन, रेण्डमाईजेशन कर मतदान या मतगणना दलों का गठन कर नियुक्ति आदेश जारी करने, विभिन्न दलों का गठन आदि कार्यों के लिये अपर कलेक्टर मृणाल मीना करेंगे।
इन सभी का हुआ प्रशिक्षण
प्रशिक्षण स्थल का चयन एवं प्रशिक्षण हेतु आवश्यक सामग्री या संसाधन की व्यवस्था, प्रशिक्षण कैलेण्डर बनाना व जारी करना, निर्वाचन कार्य से सम्बन्धित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना, राजनैतिक दलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था, पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रशिक्षण की व्यवस्था, आवश्यकता अनुसार विधानसभावार पर्याप्त संख्या में मास्टर ट्रेनर आदि की व्यवस्था, आरओ, एआरओ आदि को सामग्री वितरण, प्राप्ति दल, डाक मतपत्र, अन्य दल को प्रशिक्षण देना आदि कार्यों की ट्रेनिंग मैनेजमेंट का कार्य उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी द्वारा किया जायेगा।
ये भी पढ़े- Nag Panchami 2023: नागचंद्रेश्वर मंदिर में अबकी बार रहेगी ऐसी दर्शन व्यवस्था, अधिकारियों ने दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications