Ratlam में कांग्रेस पर गरजे PM MODI, बोले- MP में BJP के समर्थन की आंधी
MP में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच अब बीजेपी के दिग्गजों के एमपी आने का सिलसिला जारी है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रतलाम दौरे पर आए, यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
रतलाम आए पीएम नरेंद्र मोदी का स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर आए वैसे ही कार्यकर्ताओं ने नमो-नमो के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कही ये बात
रतलाम में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, रतलाम की पहचान स्वाद के लिए है, रतलाम आए और रतलामी सेव नहीं खाया तो उसे रतलाम आया माना नहीं जाता है, जब 3 दिसंबर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न बनेगा, तो लड्डू के साथ रतलामी सेव भी खूब खाई जाएगी। पीएम मोदी ने कहा की, एमपी में भाजपा के समर्थन में चल रही यह आंधी अद्भुत है, जो लोग दिल्ली में बैठकर के गुणा भाग करते रहते हैं। आज उनका हिसाब किताब बदल जाएगा। अब चर्चा यह नहीं होगी कि कौन जीतेगा, चर्चा ये होगी कि, भाजपा दो तिहाई बहुमत लेगा या दोतिहाई बहुमत से कम रहेगा। ये भाजपा है, जिसने एमपी को एग्रीकल्चर में इतना आगे बढ़ाया।
चुनाव के लिए BJP तैयार
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा।
ये भी पढ़े- Indore में BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला का नवाचार, डिजिटली जनता के सामने रखा कामकाज का हिसाब












Click it and Unblock the Notifications