Ujjain news: आचार संहिता का असर, महाकाल मंदिर में नेताओं का कोटा खत्म, आम भक्तों को मिलेगा फायदा
(संवाद सूत्र- उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 के चलते धार्मिक नगरी उज्जैन में आचार संहिता लागू हो चुकी है, जहां आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक विभाग हरकत में आ गए हैं। महाकाल मंदिर में राजनीतिक आधार पर होने वाली भस्मआरती अनुमति अब बंद कर दी गई है। इनकी अनुमति अब ऑनलाइन में बढ़ाई है। वहीं अब आम भक्तों को भी ऑनलाइन अनुमति उपलब्ध हो सकेगी।
मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया की, 'नेताओं को 350 भक्तों के लिए भस्म आरती अनुमति सुविधा दी जाती है। इसे आचार संहिता लागू होने के बाद बंद कर दिया गया है, जिसका अतिरिक्त लाभ अब 350 आम भक्तों को मिलेगा। बताया कि, राजनीतिक आधार पर दर्शन के लिए प्रोटोकॉल व्यवस्था भी आचार संहिता लागू रहने तक अब बंद रहेगी।

कुछ ऐसी है नई व्यवस्था
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा अब मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न राजनीतिक दल के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के माध्यम से प्रोटोकॉल के लिए आने वाले अतिथियों के नाम लेना बंद कर दिए हैं। यदि यह सुविधा जारी रखते हैं तो आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसलिए मंदिर समिति ने यह व्यवस्था बंद कर दी है। महाकाल मंदिर में राजनीतिक प्रोटोकाल के अलावा प्रशासनिक प्रोटोकाल की भी व्यवस्था है। इसके तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दर्शन के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जाती है। मंदिर प्रशासक ने बताया कि, आचार संहिता में प्रशासनिक प्रोटोकाल चालू रहेगा या नहीं, इसका निर्णय कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा।
आचार संहिता लागू हुई
कलेक्टर ने बताया की, आचार संहिता के चलते इस बार सार्वजनिक गरबा पंडालों में लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं दी जाएगी, और रात 10 बजे के पहले कार्यक्रम भी बंद करना होंगे। वहीं सार्वजनिक कार्यक्रमों का राजनीतिक उपयोग भी नहीं किया जा सकेगा।मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है, जहां तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 03 दिसंबर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़े- Ujjain news: इस कारण गर्भ गृह से महाकाल दर्शन नहीं कर पा रहे श्रद्धालु, जल्द बनेगी नई व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications