MP news: चुनाव में लगी ड्यूटी नहीं होगी निरस्त, कलेक्टर ने कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश
उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने समयावधि-पत्रों की अनुभागवार समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को लम्बित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में निर्वाचन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों की निर्वाचन के कार्य में ड्यूटी लगाई है, उनकी ड्यूटी बिना किसी ठोस प्रमाण के निरस्त नहीं की जायेगी।
जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है वे अपने स्तर पर अपने सहायकों की ड्यूटी लगाई जाये। नोडल अधिकारियों का शीघ्र प्रशिक्षण दिया जायेगा। नोडल अधिकारी निर्वाचन के कार्य को गंभीरता से लिया जाये।

सर्वे 3 दिन में पूरा करने के निर्देश
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने विभागों की समीक्षा के दौरान जिन-जिन विभागों के द्वारा निर्माण कार्य कराये जाते हैं, वे प्राथमिकता से निर्माण कार्य पूर्ण करें और निर्माण कार्य होने वाले हैं, उनकी 5 अक्टूबर के पहले कार्रवाई पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य निर्माणाधीन हैं, वे आचार संहिता के दौरान उनके कार्य बन्द नहीं किये जायें। नये कार्य आचार संहिता के दौरान स्वीकृत नहीं होंगे। कलेक्टर ने सेवा सहकारी संस्था मर्यादित लेकोड़ा में जो आर्थिक अनियमितता हुई है, इसमें विभाग पूरी टीम को लगाकर जांच एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण की जाकर उन्हें अवगत कराया जाये। बैठक में कलेक्टर ने बाढ़ के कारण जो नुकसान हुआ था, उसके सर्वे कार्य की अनुभागवार समीक्षा कर सम्बन्धितों को निर्देश दिये कि सर्वे कार्य ईमानदारी से शीघ्र पूर्ण कर लिया जाये। सर्वे कार्य में गड़बड़ी करने वाले सेवकों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिन तहसीलों में बाढ़ के दौरान तत्परता के साथ राहत बचाव के कार्य किये हैं, वे सब बधाई के पात्र हैं। फीडबेक आम जनता में ठीक होना चाहिये। राशन समय पर वितरण किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में उज्ज्वला गैस की भी समीक्षा कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने जनसुनवाई के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई के आवेदनों को ऑनलाइन किया जाये।
राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया जाए
2 अक्टूबर गांधी जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत जन-आन्दोलन के रूप में स्वच्छता के लिये जिलेभर में सफाई अभियान चलाया जायेगा। कलेक्टर ने समयावधि-पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिले की नगरीय निकायों एवं नगर पालिक निगम के अधिकारियों तथा जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देश दिये कि रविवार 1 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से एक घंटे का स्वच्छता के लिये वार्ड, ग्राम पंचायत में श्रमदान कराया जाये। जिला पंचायत सीईओ श्री अजयदेव शर्मा ने इसी तरह समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने कार्यालयों में भी एक घंटे का स्वच्छता के लिये श्रमदान कराया जाये। अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस अवसर के फोटो सम्बन्धित विभाग के पोर्टल से स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत अपलोड किये जायें।
ये भी पढ़े- Ujjain में बनेगा सर्वसुविधा युक्त महाकाल भक्त निवास, स्वागत से लेकर बैठक कक्ष तक सब कुछ रहेगा खास












Click it and Unblock the Notifications