MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं घट्टिया विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल की घट्टिया विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के रामलाल मालवीय विधायक हैं।
यह विधानसभा उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। घट्टिया विधानसभा सीट के अंतर्गत कई धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी-कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से अजीत बौरासी और कांग्रेस से रामलाल मालवीय चुनावी मैदान में आमने-सामने थे। मालवीय ने अजीत बौरासी को 4628 वोटों से हराया। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सतीश मालवीय ने जीत हासिल की थी, जबकि 2008 के चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। घट्टिया विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। इस विधानसभा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। साथ ही इस विधानसभा में कांग्रेस का अच्छा खासा वर्चस्व है।
कुछ ऐसा है विधानसभा का चुनावी गणित
घट्टिया विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। विधानसभा प्रमुख तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए अलग पहचान रखती है। यही कारण है कि, यहां जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications