MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं इंदौर की विधानसभा-4 के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल के इंदौर की विधानसभा-4 में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से बीजेपी की मालिनी गौड़ विधायक हैं।
यह विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इंदौर-4 विधानसभा सीट के अंतर्गत कई ऐतिहासिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर-4 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक मालिनी गौड़ ने जीत दर्ज की थी. मालिनी गौड़ को 1,02,673 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के सुरजीत सिंह चड्ढा दूसरे नंबर पर रहे थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मालिनी सिंह गौड़ ने 91998 वोट पाकर कांग्रेस के सुरेश मिंडा को पटखनी दी थी। इंदौर जिले की यह विधानसभा सीट लंबे वक्त से बीजेपी के पास है। इस सीट पर 2.30 लाख वोटर हैं।
कुछ ऐसा है विधानसभा का चुनावी गणित
इंदौर की विधानसभा-4 में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। विधानसभा प्रमुख तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए अलग पहचान रखती है। यही कारण है कि, यहां जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications