Indore और Ujjain में कांग्रेस को मजबूत करेंगे जयवर्धन सिंह, कमलनाथ से सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
मिशन 2023 से पहले सियासत के गढ़ इंदौर और धार्मिक नगरी उज्जैन की जिम्मेदारी कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह को सौंपी गई है, जहां जयवर्धन सिंह कांग्रेस को मजबूत करेंगे.

Recommended Video

MP में विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार कांग्रेस की ओर से बड़े नेताओं को जिम्मेदारियां देने का सिलसिला भी जारी है. ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस ने 16 नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपकर विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ ही जमीनी फीडबैक लेने की जवाबदारी सौंपी है. सियासत के गढ़ इंदौर और धार्मिक नगरी उज्जैन की जिम्मेदारी कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह को सौंपी गई है, जहां जयवर्धन सिंह अपनी युवा सोच का दम दिखाते हुए कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।
जयवर्धन की बढ़ी जिम्मेदारी
इन दिनों कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अलग-अलग जिलों का दौरा कर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं, तो वहीं अब कांग्रेस की ओर से आयोजित एक बैठक के दौरान दिग्गज 16 नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां ये नेता इन जिलों में पहुंचकर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अलग-अलग समीकरण तलाशेंगे तो वहीं नेताओं और कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात कर जीत का खास प्लान भी तैयार करेंगे। इस बीच प्रदेश के दो बड़े शहर इंदौर और उज्जैन की जिम्मेदारी संगठन की ओर से जयवर्धन सिंह को सौंपी गई है, जहां जयवर्धन सिंह उज्जैन और इंदौर के सियासी समीकरणों को समझकर उन्हें पार्टी के आला नेताओं के सामने रखेंगे।
कांग्रेस को करेंगे मजबूत
इंदौर और उज्जैन मालवा अंचल के दो बड़े जिले माने जाते हैं, जिनका प्रभाव पूरे प्रदेश में देखने मिलता है, यही कारण है की कांग्रेस ने अबकी बार इन दोनों ही जिलों की कमान युवा हाथों में सौंपते हुए जयवर्धन सिंह को प्रभारी बनाया है, जहां जयवर्धन सिंह के साथ इन दोनों ही जिलों का प्रभार रहेगा. इससे पहले जयवर्धन सिंह ने गुना और ग्वालियर जैसे जिलों में कांग्रेस का दम दिखाया था, जहां वे लगातार इन जिलों में एक्टिव रहे थे, तो वहीं अब उज्जैन और इंदौर जैसे जिलों में जयवर्धन सिंह की एंट्री होने जा रही है, जहां वे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इन जिलों में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications