MP Election: उज्जैन में रफ्तार पकड़ रहा जनसंपर्क, जनता के बीच पहुंच रहे BJP-कांग्रेस के प्रत्याशी

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

MP Assembly Election 2023 के मद्देनजर उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों का सघन जनसंपर्क जारी हैं। इस दौरान उन्हें मतदाताओं का व्यापक जन समर्थन भी मिल रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे वैसे चुनावी सर गर्मियां तेज होती जा रही है।

दोनों ही दलों के प्रत्याशीयों द्वारा नामांकन पत्र जमा करने के बाद अब क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओ से संपर्क किया जा रहा है। उत्तर और दक्षिण के प्रत्याशियों द्वारा सैकड़ो समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत और आरती उतार कर विजय श्री का आशीर्वाद दिया गया।

Indore

BJP प्रत्याशियों का जनसंपर्क

उज्जैन दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव और उत्तर प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेडा का सतत जनसंपर्क अभियान जारी है। वहीं कांग्रेस के दक्षिण प्रत्याशी चेतन यादव और उत्तर की कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी ने भी पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव का कहना है कि, वह लोगों के सुख-दुख के साथी हैं तो भाजपा के प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा उज्जैन उत्तर में जो भी बदलाव हुआ वह आपके विश्वास का प्रतिफल है।

दम दिखा रही कांग्रेस

कांग्रेस दक्षिण के प्रत्याशी चेतन यादव का कहना है कि, उज्जैन को भ्रष्टाचार और भय मुक्त बनाना है। वहीं उज्जैन उत्तर की कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी ने ईंट भट्टो के श्रमिकों के हितों की रक्षा को लेकर विश्वास जताया। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की बात भी कही है, फिलहाल लोगों के बीच प्रत्याशियों का जनसंपर्क बड़े जोर शोर से जारी है। देखने वाली बात है की मतदाता किसे विजय श्री दिलाते हैं और अपने नेता का चुनाव करते हैं। बता दें कि, भाजपा की ओर से देश के गृहमंत्री अमित शाह उज्जैन में 30 तारीख को जनसभा कर चुके हैं लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई बड़े नेता का उज्जैन आगमन नहीं हुआ है।

ये भी पढ़े- MP Election की तारीख आगे बढ़ने को लेकर वायरल हुआ पत्र, क्या है सच्चाई, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+