Mohan Yadav का उज्जैन दौरा, महाकाल नगरी में रात रूकेंगे या नहीं, जानिए?
Mohan Yadav मुख्यमंत्री बनने के बाद अब जल्द ही अपने गृह नगर उज्जैन आएंगे, जहां मोहन यादव के स्वागत सत्कार को लेकर तैयारी कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक मोहन यादव शनिवार यानी 16 दिसंबर को उज्जैन आ सकते हैं, जहां उज्जैन में उनका जोरदार स्वागत होगा।
उज्जैन में मोहन यादव के समर्थकों ने उनके स्वागत सत्कार की तैयारी पूरी कर ली है, जहां लगभग 7 किलोमीटर की लंबी रैली निकाली जाएगी. वहीं इस रैली में मोहन यादव शामिल होंगे, और उज्जैन की जनता का आभार व्यक्त करेंगे. मोहन यादव उज्जैन से विधायक हैं. यही कारण है कि, उज्जैन से उनका गहरा लगाव है।

पहले भी आ चुके हैं यादव
सीएम मोहन यादव इससे पहले शपथ ग्रहण के बाद धार्मिक नगरी उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन पूजन करने के साथ ही आमजन से मुलाकात की थी। वहीं अब एक बार फिर मोहन यादव शनिवार को उज्जैन पहुंचेंगे, जहां वे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने के साथ ही आभार रैली में शामिल होंगे। रैली में शामिल होने के बाद मोहन यादव अपने परिवारजनों से मुलाकात कर सकते हैं। यही कारण है कि, उनकी सुरक्षा से जुड़े कड़े बंदोबस्त उज्जैन में किए जा रहे हैं। मोहन यादव की आभार रैली में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसी के मद्देनजर तैयारी की जा रही है।
यादव के पास Z+ सुरक्षा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जेड प्लस (Z+) सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा का घेरा अब पहले से ज्यादा चाक- चौबंद होगा। सीएम यादव 24 घंटे जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे। उनकी सुरक्षा में एनएसजी कमांडो की टीम समेत प्रदेश की पुलिस को तैनात किया जा चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में 36 NSG कमांडो, 2 SP, 2 ASP, 4 DSP, विशेष सुरक्षा बल के जवान और राज्य पुलिस के हथियारबंद जवान भी 24 घंटे पहरे के लिए तैनात किए गए हैं। सीएम का काफिला 14 से 18 गाड़ियों का होगा। इस काफिले में एक बुलेटप्रूफ कार भी शामिल है जिसमें वह सवार रहेंगे। प्रदेश के सीएम की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग काफी सतर्क है।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav: उज्जैन में CM नहीं, बेटा बनकर आएं तो रुक सकते हैं रात, महाकाल का मिलेगा आशीर्वाद












Click it and Unblock the Notifications