CM बनने के बाद इस दिन उज्जैन आएंगे मोहन यादव, सबसे पहले करेंगे महाकाल दर्शन

(संवाद सूत्र : उज्जैन से विमल बैंडवाल)

प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शपथ लेने के बाद पहली बार 16 को अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचेंगे। उज्जैन पहुंचने के बाद सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे।

दर्शन के पश्चात डॉ यादव का भव्य जुलूस निकलेगा जिसका कार्यकर्ता और शहरवासी भव्य स्वागत करेंगे।मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव पहली बार 16 तारीख को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे इसके बाद उनका भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ भाजपा कार्यालय लोक शक्ति भवन पर समाप्त होगा, जहां एक विशाल जनसभा होगी।

Ujjain

52 साल बाद उज्जैन जिले को एक बड़ी सौगात मिली है, जहां उज्जैन से डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है इससे पहले उज्जैन से विधायक रहे प्रकाश चंद्र सेठी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। डॉक्टर यादव के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही उज्जैन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ उज्जैन वासियों में काफी उत्साह का माहौल है।

52 साल बाद बने CM

यह धर्म नगरी उज्जैन के लिए बड़े गौरव की बात है कि 52 वर्षों बाद मुख्यमंत्री के तौर पर उज्जैन से विधायक रहे डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। उज्जैन से उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके डॉक्टर मोहन यादव अब भोपाल में रहकर प्रदेश की कमान संभालेंगे। उज्जैन के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि, उज्जैन से तीसरी बार के विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री रहे डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया है। वहीं कार्यकर्ता भाजपा के झंडों के साथ सड़कों पर निकल आए हैं, और आतिशबाजी के साथ जश्न में डूब कर एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। भगवान महाकाल की नगरी से यह दूसरी बार है की उज्जैन में विधायक रहे यह दूसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे 52 साल पहले विधायक रहे प्रकाश चंद सेठी मुख्यमंत्री बने थे।

ये भी पढ़े- Mohan Yadav अब उज्जैन में नहीं रूक सकेंगे रात, इस शहर में दो राजा नहीं रहते साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+