प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका के पेटीकोट में बनवाई 9 जेबें, फिर बहू ने चुरा लिए ससुर के 12.32 लाख रुपए
Ujjain News, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के मिर्ची नाला में जूता-चप्पल व्यापारी के घर से लाखों की चोरी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस वारदात को व्यापारी की बहू ने अंजाम दिया था। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार होना चाहती थी, मगर उससे पहले ही वह पकड़ी गई और बहू की सच्चाई सबके सामने आ गई।

Ujjain Love Story : प्रेमी के कहने पर बहू ने चोरी की
पुलिस के अनुसार प्रेमी युवक के कहने पर बहू ने चोरी की घटना को जिस प्रकार से अंजाम दिया उससे पुलिस वाले भी हैरान रह गए। 12 लाख की चोरी की घटना होने के बाद जब पुलिस को बहू के प्रेम संबंधों के बारे में पता चला तो पुलिस ने बहू से पूछताछ की। शुरुआत में तो वह गुमराह करती रही, मगर फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। मामले में उज्जैन पुलिस ने प्रेमी युवक के घर से 12 लाख रुपए की राशि जब्त की है।

19 दिन बाद हुआ Ujjain Chori का खुलासा
मामले के अनुसार मिर्ची नाला निवासी जूता-चप्पल व्यवसायी पुरुषोत्तम लाहोरी के घर से 19 दिन पहले 12.32 लाख रुपए चोरी हो गए थे। घटना के दौरान पुरुषोत्तम इंदौर स्थित दुकान पर थे जबकि घर पर उनकी पत्नी और बहू नेहा थी। रुपए अलमारी में से चोरी हुए थे और घटना को अलमारी का ताला खोलकर अंजाम दिया गया था। जिससे पुलिस को चोरी में किसी घरवाले या परिचित के होने की शंका थी। इसी बीच खाराकुआ पुलिस को बहू नेहा के सामने रहने वाले इम्तियाज से प्रेम संबंधों की जानकारी मिली। पुलिस ने नेहा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात कबूल ली।

क्राइम पेट्रोल देखकर बताया तरीका
नेहा ने पुलिस को बताया कि प्रेमी इम्तियाज ने टेलर से उसके पेटीकोट में 9 जेब बनवा दी थी। 8 और 9 अप्रैल को जब उसकी सास बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। इस दौरान उसने चुपके से अलमारी की चाबी निकालकर लोकर में रुपए निकाल लिए थे। चोरी किए गए रुपए उसने इम्तियाज के पास रख दिए थे। क्राइम पेट्रोल देखकर उसे इम्तियाज ने चोरी का तरीका बताया था।

पहले किसी और से प्रेम संबंध, उसे दिए 15 लाख
खाराकुआ टीआई उम्मेद सिंह ने बताया कि इम्तियाज के घर से रुपए जब्त कर लिए गए हैं। नेहा और इम्तियाज भागने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया है। बता दें कि इसी बहू के पहले भी अन्य युवक से प्रेम संबंध थे। ससुर ने बताया कि उस युवक को भी बहू 15 लाख से अधिक राशि चोरी करके दे चुकी है। पुलिस ने उक्त युवक को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक अल्पसंख्यक समुदाय का बताया जा रहा है। जिसे छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में समुदाय के लोग थाने में पर एकत्रित हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications