Mahakal के बाद अब मंगलनाथ मंदिर में टूटा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, 81 लाख से ज्यादा की आय प्राप्त हुई
महाकाल लोक से श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि के साथ-साथ, मंगलनाथ मंदिर में भी श्रद्धालु अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। मंगलनाथ मन्दिर में भातपूजा आदि रसीदों तथा भेंटपेटी से 2 माह में 81 लाख 59 हजार रु. आय प्राप्त हुई है।
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर परिसर में महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि के साथ-साथ श्री मंगलनाथ मन्दिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही भगवान श्री मंगलनाथ जी के मंदिर पर श्रद्धालुगणों या यजमानों के द्वारा भात पूजन, कालसर्प दोष, अर्क विवाह, कुंभ विवाह, श्रापित दोष तथा अंगारक दोष आदि के लिए प्रतिदिन देशभर से आए हजारों भक्तों के द्वारा उक्त पूजन मंदिर के पंडितों द्वारा संपन्न कराई जा रही है।

लगातार हो रही आय
श्री मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि, माह अगस्त तथा सितंबर में भात पूजन इत्यादि की शासकीय रसीदों से राशि 51 लाख 25 हजार रुपये की आय मंदिर समिति को प्राप्त हुई है। इसी प्रकार उक्त दोनों माहों में मंदिर की भेंट पेटी से 30 लाख 34 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसी तरह श्री महाकालेश्वर मन्दिर, श्री मंगलनाथ मन्दिर के साथ-साथ उज्जैन के प्रमुख मन्दिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि हुई है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर परिसर में महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि के साथ-साथ श्री मंगलनाथ मन्दिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं।
महाकाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के प्रारंभ 04 जुलाई से 11 सितम्बर 2023 तक 02 करोड़ 39 लाख 58 हज़ार 740 से अधिक भक्तो ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। बाबा श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण माह में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड आगमन हो रहा है। श्रावण-भाद्रपद माह में श्रद्धालुओं की गणना करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई हेड काउंट डिवाइस के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि, विगत एक माह में ही उज्जैन शहर में श्री महाकाल महालोक बनने के बाद श्रावण माह में 01 जुलाई से लेकर अब तक करोड़ों श्रद्धालुओं के साथ साथ कई विशेष हस्तियां भी भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर चुकी हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: उज्जैन और पीथमपुर तक जाएगी मेट्रो, 3 कोच वाली 25 ट्रेन में 7 लाख यात्री रोज करेंगे सफर












Click it and Unblock the Notifications