Ujjain News: महाकाल ने छबीना स्वरूप में दिए दर्शन, इस दिन लगेगा हल्दी उबटन
Ujjain में हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। जो इस वर्ष 08 मार्च शुक्रवार को है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि के चतुर्थ दिवस सायं पूजन के पश्चात भगवान श्री महाकालेश्वर ने श्री छबीना स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिये।
इसके पूर्व प्रातः शासकीय पुजारी श्री घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राहम्णों द्वारा श्री कोटेश्वर भगवान के पूजन के पश्चात श्री महाकालेश्वर भगवान का अभिषेक एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ से किया गया।

पूजन पश्चात भगवान श्री महाकालेश्वर को लाल रंग के वस्त्र धारण करवाये गये। इसके अतिरिक्त मेखला, दुपट्टा, मुकुट, छत्र, नागकुण्डल, मुण्ड माला आदि धारण करायी गयी ।
प्रतिदिन हो रहा है मंदिर प्रांगण में नारदीय कीर्तन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कथारत्न हरि भक्त परायण पं. श्री रमेश कानडकर जी के शिव कथा व हरि कीर्तन का आयोजन सायं 04:30 से 06 बजे तक मन्दिर परिसर मे नवग्रह मन्दिर के पास संगमरमर के चबूतरे पर चल रहा है। तबले पर संगत असीम कानडकर ने की।
भगवान श्री महाकालेश्वर जी के इस अलौकिक दर्शन का पुण्य लाभ श्रद्धालुओं को रात्रि होने वाली शयन आरती तक प्राप्त होता है। 04 मार्च 2024 को शिवनवरात्रि के पंचम दिवस भगवान श्री महाकालेश्वर जी श्री होल्कर स्वरूप में दर्शन देंगे।
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मन्दिर में शिवनवरात्रि पर्व दिनांक 29 फरवरी 2024 से 09 मार्च 2024 तक होकर महाशिवरात्रि पर्व दिनांक 08 मार्च 2024 को मनाया जावेगा। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक भगवान श्री महाकालेश्वर जी का विशेष पूजन किया जाएगा। संध्याकाल में भगवान श्री महाकालेश्वर जी को वस्त्र धारण कराए जाकर प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किया जायेगा। जिसमें भक्तों को प्रतिदिन सायंकाल भगवान श्री महाकालेश्वर के विभिन्न स्वरूपों (विग्रहों) के दर्शन होंगे।
ये भी पढ़े- Mahakal मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव, शेषनाग अवतार में भगवान ने दिए दर्शन












Click it and Unblock the Notifications