Ujjain news: रैप सॉन्ग में अश्लील शब्दों के साथ भोलेनाथ का नाम, पुजारियों ने PM MODI से की मांग
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रैप सॉन्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रैप सॉन्ग में अश्लील शब्दों के साथ ही भगवान भोलेनाथ का भी नाम लिया गया है। गाना वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारी ने गाने की निंदा की है।
महाकाल मंदिर के महेश पुजारी ने मीडिया के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है कि, ऐसे गानों को प्रतिबंध लगाना चाहिए, और जिन गानों में हमारे हिंदू देवी देवता के नाम के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जाता है, तो उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जाना चाहिए।

लगातार जारी है विरोध
कुछ दिनों पहले फिल्म OMG 2 को लेकर भी इसी तरह का विरोध-प्रदर्शन देखने मिला था, जहां अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को लेकर उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी में भी गुस्सा देखा जा रहा था। महाकाल मंदिर के पुजारी ने सिनेमाघर पहुंच कर फिल्म OMG 2 को देखा था, तो वहीं फिल्म में तथ्यों से छेड़छाड़ को लेकर नाराजगी भी व्यक्ति की थी। वहीं अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक रैप सॉन्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रैप सॉन्ग में अश्लील शब्दों के साथ ही भगवान भोलेनाथ का भी नाम लिया गया है। गाना वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारी ने गाने की निंदा की है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: नए साल पर महाकाल दर्शन करने वालों को रखना होगा इन बातों का ध्यान












Click it and Unblock the Notifications