Mahakal मंदिर में बदली प्रोटोकॉल व्यवस्था, अब ऑनलाइन मिल सकेगा टिकट
महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकोल दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जिसके बाद अब वीआईपी को छोड़ अन्य सभी प्रोटोकॉल के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को 250 रुपए का टिकट लेने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकोल दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जिसके बाद अब वीआईपी को छोड़ अन्य सभी प्रोटोकॉल के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को 250 रुपए का टिकट लेने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं व्यवस्था में बदलाव के बाद अब प्रोटोकॉल टिकट ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसे दर्शनार्थी मंदिर की वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकेंगे। उधर, नई व्यवस्था के बाद प्रोटोकॉल के तहत दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है, जिसके चलते आम दर्शनार्थी आसानी से भगवान के दर्शन कर पा रहे हैं
कुछ ऐसी है नई व्यवस्था
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल लोक के निर्माण के पश्चात दर्शन व्यवस्था सुचारु एवं उन्नत होकर दर्शनार्थी गण न सिर्फ़ सुखद दर्शन कर पा रहे हैं, अपितु सुरक्षित छायादार बेर्रीकेडिंग के साथ ही दर्शन समय भी काफी कम होकर 30 मिनिट ही रह गया है। पूर्व के सत्कार के माध्यम से दर्शन के अभिलाषी भी अब मान - सरोवर भवन से दर्शन को प्राथमिकता देते हैं। इसी क्रम में वर्तमान में विभिन्न विभागों आदि को सत्कार सुविधा अंतर्गत प्राप्त कोटे के पुर्निर्धारण की आवश्यकता महसूस की जाकर दिनाँक 27 जनवरी 2023 को हुईं मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में दिनाँक 25 जनवरी, 2011 को प्रकाशित गजट नोटिफिकेशन का संदर्भ लिया गया, जिसमें उल्लेखित है कि अतिविशिष्ट अतिथियों की दर्शन व्यवस्था नि:शुल्क रखी जाकर इसके अतिरिक्त सत्कार व्यवस्था के अन्तर्गत आगंतुक समस्त श्रद्धालुओं से ,गजट प्रावधान अनुसार, सामान्य श्रद्धालुओं की भांति शीघ्र दर्शन 250/- ( रु दो सौ पचास प्रति व्यक्ति) प्रति सत्कारधारी भेँट राशि प्राप्त कर उनकी दर्शन व्यवस्था किये जाने का समिति द्वारा सर्वानुमति से अनुमोदन दिया गया।
ये होंगे प्रोटोकॉल के अधिकारी
श्री महाकालेश्वर मन्दिर एक धार्मिक स्थल होने से साधु-संत, महंत, महामंडलेश्वर, शंकराचार्य जी, पीठाधीश्वर जी और समकक्षो, धर्माचार्यों तथा उज्जैन प्रेस क्लब के सदस्यों व राज्य स्तर के अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार (केवल स्वयं हेतु) सत्कार व्यवस्था के अंतर्गत निःशुल्क शीघ्र-दर्शन व्यवस्था के अन्तर्गत प्रवेश प्राप्त कर सकेंगें। कुलमिलाकार, देखा जाए तो धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकोल दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जिसके बाद अब वीआईपी को छोड़ अन्य सभी प्रोटोकॉल के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को 250 रुपए का टिकट लेने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
ये भी पढ़े- MP के किसानों का नवाचार, स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती से बनेंगे मालामाल












Click it and Unblock the Notifications